HomeIndia'आपका स्वागत है...' PM मोदी के इजरायल पहुंचने के बाद आया नेतन्याहू...

‘आपका स्वागत है…’ PM मोदी के इजरायल पहुंचने के बाद आया नेतन्याहू का पहला बयान, जानें क्या कहा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी अपने ‘दोस्त’ इजरायली पीएम से मिले सम्मान से गदगद नजर आए. प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट इसके लिए आभार जताया. नेतन्याहू ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, आपका इजरायल में स्वागत करना सम्मान की बात है.

पीएम मोदी के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में एयरपोर्ट पर मिले भव्य स्वागत को लेकर एक्स पर पोस्ट किया था. जिस पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी थी. नेतन्याहू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल में आपका स्वागत करना बड़े सम्मान की बात है.

स्वागत से बेहद खुश हूं – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू द्वारा हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत किए जाने से मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत-इजराइल मित्रता को मजबूत करने वाले सार्थक परिणामों की आशा करता हूं.’





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments