Homeएग्रीकल्चरइंग्लैंड का पल्लेकेले की टर्निंग पिच पर 129 रन डिफेंड:श्रीलंका को 12...

इंग्लैंड का पल्लेकेले की टर्निंग पिच पर 129 रन डिफेंड:श्रीलंका को 12 रन से हराकर टी-20 सीरीज 3-0 से जीती; बेथेल को 4 विकेट


पल्लेकेले में खेले गए तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने 129 रन डिफेंड करते हुए श्रीलंका को 12 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यह टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड का अब तक का सबसे छोटा सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया स्कोर है। करन की फिफ्टी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही। टीम के 11 ओवर में स्कोर 60 रन पर 6 विकेट गिर गए थे । ऐसे समय में सैम करन ने जिम्मेदारी संभाली और 48 गेंदों में 58 रन की अहम पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके साथ लायम डॉसन ने 20 गेंदों में 14 रन बनाकर साझेदारी निभाई। श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने शानदार गेंदबाजी की और 5/24 के आंकड़े दर्ज किए, लेकिन करन की पारी ने दोनों टीमों के बीच फर्क पैदा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका दबाव में 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन स्पिन के सामने बल्लेबाज टिक नहीं सके। आदिल रशीद, विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मिलकर रन गति पर लगाम लगा दिया। 10 ओवर में स्कोर 62/4 हो गया और यहीं से मैच इंग्लैंड की पकड़ में आ गया। आखिरी ओवरों में विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई। बेथेल ने 4 और विल जैक्स ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड की तैयारी मजबूत इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न सिर्फ सीरीज जीती, बल्कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपने गेंदबाजी संतुलन और दबाव में खेलने की क्षमता का मजबूत संकेत भी दिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में टीम ने मुश्किल हालात में जवाब दिया, जो इस दौरे की सबसे बड़ी सकारात्मक बात रही।
————————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट बोला- जिन्हें बैट पकड़ना नहीं आता,वे क्रिकेट संघों में सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट और अन्य खेल संघों के संचालन पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि खेल संस्थाओं का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथ में होना चाहिए, जो खेल को समझते हों। क्रिकेट संघों में रिटायर्ड क्रिकेटरों को जगह मिलनी चाहिए, न कि ऐसे लोगों को जो बैट तक पकड़ना नहीं जानते। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments