HomeIndiaकभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में...

कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे


एक्ट्रेस पूनंम पांडे प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर बताया है कि वो मां बनने वाली हैं. हालांकि, वो किसे डेट कर रही हैं या शादीशुदा हैं, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

वहीं, सोशल मीडिया पर उनके बेबी बंप की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि, कई यूजर्स इसे एक और प्रैंक भी मान रहे हैं. बता दें, पूनम पांडे कई विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं. 

फेक डेथ को लेकर सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस
अप्रैल 2024 में पूनंम पांडे ने उस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, जब उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर सर्वाइकल कैंसर के चलते उनकी ‘मौत’ की खबर शेयर कर दी. पोस्ट में उनके ‘बहादुरी से लड़ी गई लड़ाई’ का जिक्र भी किया गया था. हालांकि, महज 24 घंटे बाद ही पूनम ने खुद सामने आकर इस खबर को झूठा बताया और इसे एक तरह का अवेयरनेस स्टंट बताया. उन्होंने कहा कि इससे सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ी है.

‘अगर इंडिया जीता तो…’ बयान से बटोरी सुर्खियां
पूनंम पांडे साल 2011 में उस वक्त अचानक चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल से पहले एक वीडियो जारी किया था. इसमें उन्होंने वादा किया था कि अगर इंडिया मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी. उनका यह बयान तेजी से वायरल हो गया और हर तरफ चर्चा का विषय बन गया. हालांकि, BCCI ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी.

लीक्ड वीडियो हुआ वायरल
कुछ साल पहले पूनम पांडे का एक प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिसमें वह नहाते हुए डांस करती नजर आई थीं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, लेकिन आपत्तिजनक होने की वजह से इसे बाद में यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया.

बाद में एक्ट्रेस ने दावा किया था कि यह वीडियो उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने निजी विवाद के बाद लीक किया था. यह मामला उनके सबसे चर्चित विवादों में से एक रहा और उनकी इमेज को और सुर्खियों में ले आया.

कोविड रूल तोड़ने पर हुईं गिरफ्तार
साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी पूनम पांडे विवादों में घिर गई थीं. जब सख्त पाबंदियों के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, तब वह अपने पति सैम के साथ बाहर घूमती नजर आईं. इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें नियमों को तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

पति पर लगाए गंभीर आरोप
सितंबर 2020 में पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उन्होंने उन पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगा दिए. गोवा में हनीमून के दौरान एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. इस मामले में सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई.





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments