HomeIndiaकुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर...

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शनिवार (14 मार्च) को मसूरी में शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मसूरी पहुंचे. उन्होंने शादी में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया. इस दौरान बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और एक चित्र भेंट किया. इसके साथ ही कुलदीप यादव के परिवार से भी भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

एक दूजे के हुए कुलदीप यादव और वंशिका

‘चाइनामैन’ स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधकर एक दूजे के हो गए. मसूरी स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय इस शादी का गवाह बना. शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया गया. इतना ही नहीं मेहमानों के स्वागत के लिए बेहद ही खास इंतजाम किए गए.

उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम

कुलदीप यादव की शादी की रस्‍में मसूरी के सेवाय होटल में शाम करीब छह बजे से शुरू हो गईं थीं. मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया. शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी भी पहुंचे. इसलिए आयोजन स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई. होटल परिसर में सिर्फ आमंत्रित मेहमानों को ही एंट्री दी गई.

13 मार्च को हुई कुलदीप यादव और वंशिका की संगीत सेरेमनी

इससे पहले शुक्रवार (13 मार्च) को कुलदीप यादव और वंशिका की संगीत सेरेमनी हुई. संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल ठुमके लगाते हुए नजर आए. रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया. भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में उपस्थित रहे. कुलदीप औप वंशिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं. वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है. 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments