HomeIndiaक्या ईरान ने मार गिराए थे अमेरिका के 3 F-15? अमेरिका के...

क्या ईरान ने मार गिराए थे अमेरिका के 3 F-15? अमेरिका के बयान से हो गया सब साफ


यूएस-इजरायल और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इन्हीं सब के बीच में कुवैत ने ‘गलती से’ अमेरिकी एयरफोर्स के तीन F-15 फाइटर जेट्स को मार गिराया, अमेरिकी सेना ने इसकी पुष्टि की है. कुवैत सेना ने भी इस घटना को स्वीकारा है और जारी ऑपरेशन में सहयोग के लिए अमेरिकी सेना ने कुवैत के रक्षा बलों के प्रयासों के लिए आभार जताया.

कुवैत ने गलती से मारे F-15

सेंट्रल कमांड की ओर से कहा गया, ‘ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान कुवैत ने गलती से 3 अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया. अमेरिकी सेना की ओर से यह भी साफ किया गया कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाले तीनों एफ-15 विमानों के सभी छह चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. वह सुरक्षित तौर पर बाहर निकल गए, उनको  सुरक्षित बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है.

यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुताबिक 1 मार्च को पूर्वी समयानुसार रात 11 बजकर 03 मिनट पर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के समर्थन में उड़ान भर रहे तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमान कुवैत के ऊपर एक स्पष्ट रूप से मित्रवत गोलीबारी की घटना के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए. अमेरिकी सेना ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान कुवैत ने गलती से 3 अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया.

ईरान ने किया था F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा

बता दें इससे पहले ईरान की ओर से दावा किया गया था कि उसने एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें एक विमान धीमी रफ्तार से नीचे गिरता हुआ नजर आ रहा था, जिसके पिछले हिस्से से आग की लपटें निकल रही थीं. विमान उस समय कुवैत के ऊपर से उड़ रहा था. हालांकि यह तब स्पष्ट नहीं हो पाया था कि यह अमेरिका का विमान है या इजरायल का. इस बीच, कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि ‘कई अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं.’

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments