HomeBollywoodगोविंदा-सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने माता-पिता के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी,...

गोविंदा-सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने माता-पिता के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बयां किया दर्द

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा लंबे समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। लगातार दोनों की शादी में खटपट की खबरें आ रही है। सुनीता अपने पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक जता चुकी हैं। इतना ही नहीं सुनीता और गोविंदा के तलाक लेने की खबरें भी सामने आई थी। 

 

अब गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने अपने पैरेंट्स के तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है। महिला दिवस के अवसर पर टीना आहूजा ने अपनी मां सुनीता के व्लॉग को हाईजैक किया। इसी व्लॉग में टीना ने परिवार के भीतर चल रही उथल-पुथल पर बात की। 

 

A post shared by Tina Ahuja (@tina.ahuja)

 

टीना ने कबूल किया कि उनकी फैमिली के लिए पिछले दो साल अच्छे नहीं रहे। टीना ने कहा, हम महिलाएं दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं और खुद को भूल जाती हैं। पिछले दो साल हमारे लिए अच्छे नहीं रहे, थोड़ा सा टर्ब्युलेंस रहा है। व्लॉग के दौरान स्क्रीन पर गोविंदा और सुनीता के तलाक से जुड़ी खबरें भी दिखाई गईं, जिससे साफ है कि टीना इन अफवाहों और घर के तनावपूर्ण माहौल की ओर इशारा कर रही थीं।

 

व्लॉग में सुनीता आहूजा एक नए और सशक्त अवतार में नजर आईं। अपनी बेटी से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि अब वह अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं। सुनीता ने कहा, मैंने अपने सारे कर्तव्य बखूबी निभाए हैं, लेकिन अब मैं खुद के लिए जीना शुरू कर चुकी हूं। मैं इससे कहीं ज्यादा की हकदार हूं और अब मैं राजा की तरह जिंदगी जिऊंगी।

 

वहीं रिलेशनशिप पर बोलते हुए टीना ने कहा, हमे सेल्फ रिलायंट बनना पड़ता है। हम दूसरे के प्यार में खुद को भूल जाते हैं। अंदर छिपे बच्चे को जिंदा रखना जरूरी है। 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments