Homeएग्रीकल्चरग्वार बाजार में बड़ा उलटफेर! हाजिर में गिरावट, वायदा में तेजी, फटाफट...

ग्वार बाजार में बड़ा उलटफेर! हाजिर में गिरावट, वायदा में तेजी, फटाफट देखें आज के ताज़ा रेट | Guar Bhav 22 Dec 2025

Gwar Bhav 22 Dec 2025: ग्वार की मंडियों में आज सोमवार को बड़ा बड़ा उलटफेर देखने को मिला । एक तरफ NCDEX वायदा में 4% का अपर सर्किट लगा है, वहीं हाजिर बाज़ार (Guar Price Today) में शनिवार के मुकाबले गिरावट देखी जा रही है। आज राजस्थान व हरियाणा की मंडियों में ग्वार का भाव ₹6,000 के स्तर को छू नहीं पाया, जबकि शनिवार को अधिकतर मंडियों में यह आकड़ा पार हो गया था। फिलहाल बाज़ार थोड़ा दबा हुआ महसूस हो रहा है।

वायदा बाज़ार उछाल

NCDEX पर जनवरी और फरवरी दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में आज सुबह बाज़ार खुलते ही 4 फीसदी का अपर सर्किट देखने को मिला । बड़े ट्रेडर्स और निवेशकों को लग रहा है कि आने वाले दिनों में ग्वार की कीमतें और ऊपर जाएंगी। लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही बता रही है। हाजिर मंडियों में आज कीमतें नीचे आई हैं। जिसे देखकर लग रहा है की वायदा बाज़ार में सट्टेबाज़ी है, जबकि हाजिर में असली सप्लाई-डिमांड का खेल चल रहा है।

अधिक जानकारी के लिए इसे पढ़े – NCDEX Guar Live: ग्वार में लगा 4% का अपर सर्किट, फरवरी कॉन्ट्रैक्ट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!

मंडियों से आवक हुआ गायब

पिछले कुछ दिनों में आई तेज़ी के कारण अनाज मंडियों से ग्वार की आवक लगभग गायब हो चुकी है। किसान भाइयों ने तेज़ी की उम्मीद में ग्वार को रोक लिया है। ऐसा होना स्वाभाविक है क्योंकि जब भाव ऊपर जाते हैं, तो किसान बिक्री रोक देते हैं, जिससे आवक कम हो जाती है और फिर भाव और ऊंचे जाते हैं।

Guar bhav 22 Dec 2025

ये रहा आज सोमवार को राजस्थान-हरियाणा की प्रमुख अनाज मंडियों में ग्वार का ताज़ा भाव…

मंडी का नाम ग्वार भाव (₹ प्रति क्विंटल)
नोहर 4,500 से 5,810
नोखा 5,200-5,450, एक ढेरी 5,650
लूणकरणसर 5,960
भादरा 5,950
बीकानेर 5,400 से 5,800
श्री विजयनगर 5,605
श्री गंगानगर 4,700/5,570
गोलूवाला 5,299/5,800
संगरिया 5,025-5,300
डूंगरगढ़ 4,800-5,600
ऐलनाबाद 4,800-5,871
मंडी आदमपुर 5,800
सिरसा 5,900
सिवानी 5,600
भट्टू मंडी 5,735

किसान को क्या करना चाहिए?

शनिवार को जैसे ही मंडियों में ₹6,000 का लेवल पार हुआ, तो किसानों में उम्मीद जगी कि अब ₹6,500 भी आसानी से छू जाएंगे। लेकिन सोमवार को इस लेवल को छू नहीं पाना दिखाता है कि बाज़ार अभी संभल रहा है। फिलहाल भाव धीरे-धीरे ही सही, पर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मेरा सुझाव है कि जिन किसानों के पास ग्वार की क्वालिटी अच्छी है, वो अभी थोड़ा और रुकें। अभी NCDEX में अपर सर्किट लगा है, जिसका असर हाजिर में भी आएगा। लेकिन जिनको तत्काल पैसों की जरूरत है, वो ₹5,800-5,900 के रेंज में बिक्री कर सकते हैं। हालांकि किसानों को पूरा माल एक साथ न निकालकर थोड़ा थोड़ा करके बेचना चाहिए ताकि तेजी का फ़ायदा मिल सके और अगर भाव टूटते है तो ज़्यादा नुकसान ना उठाना पड़े।

डिस्क्लेमर – किसान साथियों व्यापार अपने विवेक से करें, हम कभी भी किसी भी प्रकार की खरीद-फ़रोत की सलाह नहीं देते। क्योंकि बाजार में जोखिम होता है और हर किसान की स्थिति अलग होती है, किसी भी वित्तीय नुकसान या फायदे के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।

ये भी पढ़े – Gold Silver Price: सोना ₹133584, चांदी ₹207550 के साथ ऑलटाइम हाई पर पहुंचा दाम



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments