HomeIndiaघंटों सफर तय कर हॉर्मुज पहुंचा था बांग्लादेशी जहाज, ईरान ने लौटाया,...

घंटों सफर तय कर हॉर्मुज पहुंचा था बांग्लादेशी जहाज, ईरान ने लौटाया, कहा- ‘जहां से आए, वहीं…’


अमेरिका-ईरान जंग की वजह से दुनिया के कई देश प्रभावित हुए हैं, लेकिन बांग्लादेश समेत कुछ देशों को भयंकर नुकसान पहुंचा है. बांग्लादेश तेल और गैस के संकट से जूझ रहा है. इस बीच उसको एक और झटका देने वाली खबर है. ईरान ने एक बांग्लादेशी जहाज को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार करने की इजाजत नहीं दी और उसे वापस लौटने के लिए भी कह दिया. अहम बात यह है कि बांग्लादेशी जहाज करीब 40 घंटे का सफर तय करके पहुंचा था.

‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश शिपिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर महमुदुल मलिक ने बताया कि बांग्लादेशी जहाज सऊदी अरब के रास अल खैर बंदरगाह से केपटाउन के लिए रवाना हुआ था. इसमें 37,000 टन फॉस्फेट उर्वरक लदा हुआ है, लेकिन जैसे ही जहाज हॉर्मुज पहुंचा, उसे लौटने के लिए कह दिया गया. जहाज ने हॉर्मुज पार करने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उसे रास्ता नहीं दिया गया.

शारजाह में रुका बांग्लादेशी जहाज

बांग्लादेश जहाज को हॉर्मुज पार करने की इजाजत नहीं मिली तो वह यूएई के शारजाह में खड़ा हो गया. ईरान ने उसे सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा है. ईरानी अधिकारियों ने जहाज से जब दो बार संपर्क करने की कोशिश की तो बात नहीं हो पाई, लेकिन जब तीसरी बार बात हुई तो उन्होंने क्लियरेंस से इनकार कर दिया. अहम बात भी है कि जहाज पर सवार नाविकों का भत्ता बढ़ा दिया गया है. 

अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा हो चुकी है और अब दोनों ही देश इस्लामाबाद में शांति वार्ता करेंगे. इसके लिए अमेरिका की ओर से जेडी वेंस जा रहे हैं. वहीं ईरानी डेलीगेशन को लेने के लिए पाकिस्तान से एयरक्राफ्ट जा रहा है. इस बीच ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ुल्फ़िकारी ने अमेरिका को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, ‘जब तक लेबनान पर हमले जारी रहेंगे ईरान किसी बातचीत में शामिल नहीं होगा और हमारी सैन्य जवाबी कार्रवाई जल्द ही होने वाली है जो बेहद विनाशकारी होगी.

यह भी पढ़ें : US Iran Peace Talks: यूएस के साथ शांति पर बात से पहले ईरान ने रखी ये 2 शर्त, बोला- पहले करो पूरा, फिर बढ़ेंगे आगे



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments