
आम तौर पर वैलेंटाइन्स वीक में आनेवाले चॉकलेट डे का मतलब होता है कैलोरी और दिल के शेप वाले मिठास भरे डिब्बों का आदान-प्रदान, लेकिन इस साल बॉलीवुड ने मिठास को पहनने का तरीका बदल दिया है। इस सीज़न में ‘चॉकलेट ब्राउन’ बना है फैशन का सबसे लज़ीज़ ट्रेंड। सिल्क से लेकर लेदर और सीक्विन्स तक, ब्राउन कलर को बॉलीवुड डीवाज़ ने अपने अंदाज़ में अपनाया है।

विद्या बालन
विद्या बालन यानी क्लासिक की असली परिभाषा। ब्राउन सिल्क साड़ी पर गोल्ड बॉर्डर, जैसे विंटेज आर्टिसनल चॉकलेट बार। रिच, सोफिस्टिकेटेड और टाइमलेस।

दीपिका पादुकोण
दीपिका के लिए ‘सिंपल’ कभी ऑप्शन नहीं रहता और इसी के मद्देनज़र उन्होंने टैन बॉडीकॉन के साथ डार्क चॉकलेट लेदर जैकेट पहना है, जो टोनल ड्रेसिंग की परफेक्ट क्लास है। मूडी, इंटेंस और हाई-फैशन वाला वो किक, जो लुक को यादगार बना दे।

जाह्नवी कपूर
सुएड ब्लेज़र इतना डिलिशियस भी हो सकता है! जाह्नवी का पावर ड्रेसिंग मोमेंट यानी अर्थी ब्राउन शेड, जो कहता है, “मैं बॉस होने के साथ-साथ स्वीट भी हूँ।” सच कहें तो इवेंट लुक के लिए ये एकदम परफेक्ट है।

आलिया भट्ट
आलिया का सिग्नेचर स्टाइल है एफर्टलेस कूल। ब्राउन मिनी ड्रेस में उनका ये लुक आसान, ब्रीज़ी और वॉर्म कैरामेल अंडरटोन के साथ इतना चिक है कि कॉफी डेट्स खुद-ब-खुद प्लान हो जाए।

श्रद्धा कपूर
चॉकलेट पैलेट का पूरा स्पेक्ट्रम है श्रद्धा कपूर का ये ड्रेस। मैट बॉडीसूट, सैटिन पैंट्स और मैचिंग कोट, फुल ‘एडिटर-इन-चीफ’ फ्लेक्स का एहसास देता है। यह लेयर्ड और कॉम्प्लेक्स होने के साथ बेहद स्टाइलिश भी है।

कृति सेनन
कृति इस स्ट्रैपलेस, लेदर-एक्सेंटेड मिडी में ‘सुपरमॉडल’ वाइब्स दे रही हैं। डीप, बिटर चॉकलेट शेड स्टूडियो लाइट्स में कमाल लगता है। यकीन मानिए ये सिर्फ लुक नहीं, एक स्टाइल स्टेटमेंट है।

अनन्या पांडे
ऑफ-शोल्डर को-ऑर्ड्स में यूथफुल और फन है अनन्या पांडे का ये अंदाज़। चॉकलेटी, फ्रेश और पिंटरेस्ट-वायरल मटीरियल, कैज़ुअल ब्रंच या ‘गैलेंटाइन्स’ हैंगआउट के लिए बेस्ट है।

नुसरत भरुचा
नुसरत ने ड्रेस नहीं, पूरा मूड पहना है। शिमरी, बॉडी-हगिंग गाउन और वेट-हेयर एस्थेटिक यानी पूरी ‘डार्क चॉकलेट गनाश’ एनर्जी। उनके इस लुक को बोल्ड, हाई-ऑक्टेन और इस लिस्ट का सबसे दमदार लुक कहें तो कतई गलत नहीं होगा।

कृति खरबंदा
अगर आपको डार्क से ज़्यादा मिल्क चॉकलेट पसंद है, तो ये लुक आपके लिए है। ऑफ-शोल्डर टेक्सचर्ड ड्रेस, एरी, रोमांटिक और ‘मेल्ट-इन-योर-माउथ’ सॉफ्टनेस के साथ कृति खरबंदा का ये ड्रेस वैलेंटाइन वीक की फर्स्ट डेट के लिए एकदम परफेक्ट है।

कुब्रा सैत
कुब्रा सैत का ये गाउन, लेट-नाइट पार्टीज़ के लिए सबसे बेहतरीन है। डीप ब्राउनिश-मैरून बेस पर हेवी एम्बेलिशमेंट्स, जैसे हाई-एंड ट्रफल की स्पार्कलिंग रैपर। टेक्सचर्ड, डीप और सुपर फ्लैटरिंग।

संदीपा धर
‘एक्सपेंसिव गर्ल’ संदीपा धर यानी एस्थेटिक ऑन पॉइंट। डीप वाइन-ब्राउन लेदर ड्रेस, स्लीक, मिनिमल और ऐसा लुक जो खूबसूरत होने के साथ महंगा भी लगे। साथ ही नो ड्रामा, सिर्फ प्योर कोको वाइब्स। तो इस चॉकलेट डे, कैलोरीज़ छोड़िए और स्टाइल अपनाइए।

पश्मीना रोशन
मोका शेड की लेदर कॉर्सेट ड्रेस, पर्ल्स के साथ, जैसे किसी पंक-रॉकर ने लग्ज़री चॉकलेट बॉक्स क्यूरेट किया हो। ये ग्रिट्टी भी है और पॉलिश्ड भी। इसे कहते हैं जब 'जेन-ज़ी मीट्स ग्लैम’।


