HomeSportट्रिस्टन स्टब्स और रायन रिकेल्टन वर्ल्ड कप टीम में शामिल:साउथ अफ्रीका ने...

ट्रिस्टन स्टब्स और रायन रिकेल्टन वर्ल्ड कप टीम में शामिल:साउथ अफ्रीका ने इंजर्ड डोनोवन फरेरा और डी जॉर्जी को रिप्लेस किया


साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में ट्रिस्टन स्टब्स और रायन रिकेल्टन को शामिल कर लिया है। दोनों ने डोनोवन फरेरा और टोनी डी जॉर्जी को रिप्लेस किया, जो SA20 लीग में खेलने के दौरान इंजर्ड हो गए थे। ICC टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। SA20 में मिलर भी इंजर्ड हुए
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने गुरुवार को बताया कि इंजरी के कारण दोनों प्लेयर्स को मौका मिला। आखिरी समय पर टीम बदलने का कोई इरादा नहीं था। SA20 में पार्ल रॉयल्स से खेलने वाले डेविड मिलर भी इंजर्ड हो गए। वे जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ सेंचुरियन में एलिमिनेटर भी नहीं खेल पाएंगे। प्रिटोरिया कैपिटल्स से खेलते हुए लुंगी एनगिडी भी क्वालिफायर-1 में अपना स्पेल पूरा नहीं कर पाए थे। रविवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स से खेलते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने 38 गेंद पर 75 रन बनाए, लेकिन वे भी अपनी उंगली को इंजर्ड करा बैठे। मिलर, एनगिडी और ब्रेविस तीनों ही साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं। बार्टमैन को मौका नहीं
CSA ने इंजर्ड एनगिडी को स्क्वॉड में ही रखने का फैसला किया, इस कारण SA20 के टॉप विकेट टेकर तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन को वर्ल्ड कप टीम में मौका नहीं मिल पाया। CSA ने कहा कि ब्रेविस और एनगिडी जल्द ही फिट हो जाएंगे, लेकिन मिलर की इंजरी गंभीर हो सकती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेलेंगे रिकेल्टन
विकेटकीपर बैटर रायन रिकेल्टन अगले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज भी खेलेंगे। CSA ने कहा कि मिलर वेस्टइंडीज सीरीज नहीं खेल पाएंगे। अगर चोट गंभीर रही तो उनकी जगह रुबिन हरमन को शामिल किया जा सकता है। जिन्होंने SA20 में सनराइजर्स के लिए 8 पारियों में 205 रन बनाए। ग्रुप-डी में है साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका को कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE के साथ ग्रुप-डी में रखा गया। टीम 9 फरवरी को अहमदाबाद में पहला मैच खेलेगी। उन्हें फिर 11 को अफगानिस्तान, 14 को न्यूजीलैंड और 18 को UAE से भिड़ना है। टीम शुरुआती 3 मैच अहमदाबाद में खेलने के बाद ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच दिल्ली में खेलेगी। साउथ अफ्रीका का नया स्क्वॉड
ऐडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्या, कगिसो रबाडा, रायन रिकेल्टन, जैसन स्मिथ और ट्रिस्टन स्टब्स।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments