HomeIndiaदेहरादून में मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकराईं, लगी आग,...

देहरादून में मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकराईं, लगी आग, अफरा-तफरी मची


देहरादून में मोतीचूर फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं. हादसे के बाद गाड़ियों में आग लग गई. टक्कर के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सड़क पर लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग सहम गए है. 

फ्लाईओवर पर हादसे के बाद कई गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. हादसे के कारणों और संभावित नुकसान को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं हुई है.

पिछले महीने देहरादून में हुआ था बस हादसा

इससे पहले पिछले महीने 3 फरवरी को देहरादून के विकासनगर इलाके में बस हादसा हुआ था. हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक बस 30 से ज्यादा यात्रियों को लेकर गहरी खाई में गिर गई थी, जिससे कम से कम तीन लोगों की जान चली गई थी जबकि कई अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए थे.

बेकाबू होकर खाई में गिरी थी बस

हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही एसडीआरएफ ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया था. कालसी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद थी. घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया में भर्ती कराया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा क्वाणु इलाके में सुदोई खड्ड के पास हुआ था, जब चौपाल-नेरवा से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब जा रही हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस कथित तौर पर बेकाबू होकर खाई में गिर गई.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों के अनुसार, बस सुबह करीब 6:30 बजे चौपाल डिपो से नेहवा पहुंची थी और मीनस-क्वाणु-हरिपुर रूट से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी. हादसा करीब सुबह 10 बजे के आसपास हुआ था. जानकारी के मुताबिक उस समय बस में कथित तौर पर 30 से ज़्यादा लोग सवार थे. 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments