Mandi Bhav 25 Nov 2025 – नोहर और ऐलनाबाद मंडियों में आज कृषि जिंसों में मिश्रित रुख रहा। नोहर में सरसों, बाजरी और ग्वार में तेजी दिखी, जबकि नरमा और कपास बड़ी गिरावट में रहे। ऐलनाबाद में तिल, नरमा और मूंग मजबूत रहे, वहीं कपास, अरंडी और ग्वार मंदा बिका । ये रहे आज के हाज़िर रेट…
Mandi Bhav 25 Nov 2025: नोहर व ऐलनाबाद मंडियों में आज विभिन्न कृषि जिंसों में मिश्रित रुख देखने को मिला। नोहर (राजस्थान) अनाज मंडी में आज मंगलवार को ग्वार ₹15 और बाजरी ₹14 की तेजी के साथ मजबूत दिखाई दी, जबकि सरसों में ₹74 की बढ़त देखने को मिली। वहीं मूंगफली 37 नंबर में ₹305 और 20 नंबर में ₹165 की तेज़ी किसानों के लिए राहतभरी रही। दूसरी ओर नरमा में ₹474 और कपास में ₹145 की भारी गिरावट दर्ज की गई । मूंग (टॉप) क्वालिटी भाव में आज कल के मुक़ाबले ₹320 मंदे बिके , जबकि मोठ में ₹36 की गिरावट देखने को मिली।
जबकि हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में आज नरमा ₹100 , मूंग ₹70 , सरसों ₹39 और तिल (काला) में भारी ₹1500 की तेजी दर्ज की गई । हालांकि कपास ₹75 टूटी और अरंडी ₹200 कमजोर रही। वहीं ग्वार में भी ₹50 और मूंगफली में ₹86 की गिरावट रही।
आइए देखें आज के प्रमुख कृषि जिसों के ताज़ा दाम क्या कुछ रहे।
नोहर ऐलनाबाद मंडी भाव 25 नवंबर 2025
नोहर मंडी भाव – 25 नवंबर 2025 (तेजी–मंदी सहित)
ग्वार: 3000 / 4430 (₹15 तेज़ी)
चना: 4900 / 5200 (स्थिर)
बाजरी: 2025 / 2200 (₹14 तेजी)
अरंडी: 5500 / 6350 / 6590
कनक (गेहूं): 2521 (₹11 मंदी)
ईसबगोल: 9050
मोठ : 2500 / 4115 (₹36 मंदी)
जौ: 2150
नरमा: 4450 / 6605 (₹474 मंदा)
कपास: 6425 / 6705 (₹145 मंदी)
सरसों: 6300 / 6635 (₹74 तेज़ी)
मूंग: 4000 / 6500 (स्थिर)
मूंग (टॉप): 7200 (₹320 मंदी)
मूंगफली 37 न.: 4500 / 5350 / 5515 (₹305 तेज़ी)
मूंगफली 20 न.: 4200 / 5000 / 5715 (₹165 तेज़ी)
सौंफ: 4000
तिल: 14,000 / 25,000
ऐलनाबाद मंडी भाव – 25 नवंबर 2025 (तेजी–मंदी सहित लिस्ट)
नरमा: 5000 / 6500 / 7001 (₹100 तेज़ी)
कपास: 5500 / 6725 (₹75 मंदी)
ग्वार: 3800 / 4220 / 4370 (₹50 मंदी)
सरसों: 6400 / 6600 (₹39 तेज़ी)
बाजरी: 1970 / 2060 स्थिर
कनक (गेहूं): 2450 / 2500 स्थिर
मूंग: 4000 / 7000 (₹70 तेज़ी)
मूंगफली: 5100 (₹86 मंदी)
मूंगफली देसी: 5566
अरंडी: 5100 / 6000 (₹200 मंदी)
तिल (काला): 21000 / 25000 (₹1500 तेज़ी)
तिल (सफेद): 10500
👉 Mustard Rate Today 25-11-2025 : सरसों, तेल और खल में गिरावट, ये रहे आज के ताज़ा रेट




