HomeIndiaप्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और...

प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला


विशाखापट्टनम जिले के गाजुवाका एलवी नगर में रविवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमिका की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े कर के फ्रिज में छिपा दिए गए थे. जिसने भी इस घटना को सुना, उसके रोंगटे खड़े हो गए. 

पत्नी के मायके जाने के बाद प्रेमिका को बुलाया था

जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना में एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन में काम करने वाले रविंद्र का कैलासपुरम में रहने वाली एक विवाहित महिला मोनिका के साथ एक्सट्रा मैरिटियल अफेयर था. रविंद्र की पत्नी अपने मायके गई हुई थी. इसी का फायदा उठाकर रविंद्र ने रविवार को अपनी प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया था. 

पैसों को लेकर बढ़ा विवाद, और हत्या की वारदात को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि रात तक दोनों के बीच सबकुछ नॉर्मल था. लेकिन आधी रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद मोनिका ने कुछ रुपये की मांग की थी, जिसपर विवाद लगातार बढ़ता चला गया. गुस्से में आकर रविंद्र ने घर में रखे चाकू से मोनिका पर हमला कर दिया. इससे उसके मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी ने बॉडी के टुकड़े कर फ्रिज में छुपाए, पैरों के हिस्सों को जलाया

हत्या के बाद उसने शव के चार टुकड़े कर दिए और आधा हिस्सा फ्रिज में छिपा दिया. बाकी हिस्से को बोरे में बांधकर घर के कोने में रख दिया. इसके अलावा सिर और पैरों के हिस्सों को पेंदुर्ती के दारापालेम इलाके में लाकर जला दिया. 

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पूछताछ शुरू कर दी है

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मामले से जुड़ी अन्य जानकारी अभी पुलिस की तरफ से बताना बाकी है. फिलहाल आरोपी हिरासत में है. शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया है. 

यह भी पढ़ें: बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments