बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहे इमरान खान इन दिनों इंटरव्यूज़ में खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को अब अपनी उम्र के हिसाब से किरदार चुनने चाहिए। इमरान के मुताबिक, आज का युवा दर्शक उन कलाकारों से ज़्यादा जुड़ाव महसूस करता है, जो अपनी उम्र और अनुभव के करीब के किरदार निभाते हैं।
शोशा को दिए इंटरव्यू में इमरान ने कहा कि हर एक्टर के करियर में एक समय ऐसा आता है, जब लीड हीरो वाले रोल बदलने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि तीनों खान ने करीब 30 साल तक जबरदस्त स्टारडम देखा है, लेकिन अब नई पीढ़ी उम्र के हिसाब से किरदारों से खुद को जोड़ती है और 70 साल के रोमांटिक किरदारों से कनेक्ट नहीं कर पाती।
इमरान खान जल्द ही फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से कमबैक कर रहे हैं, जिसमें वह भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। इससे पहले वह 2015 की फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ में दिखे थे, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।
#ShahrukhKhan #SalmanKhan #AamirKhan #Bollywood #Entertainment



