HomeIndiaभारतीय खिलाड़ियों के पास है दुनिया की सबसे लग्जरी कार, इस प्लेयर...

भारतीय खिलाड़ियों के पास है दुनिया की सबसे लग्जरी कार, इस प्लेयर के पास तो 10 करोड़ की गाड़ी


India Cricketers who owns luxury cars: टीम इंडिया के खिलाड़ी जितना अपने खेल के लिए फैन्स के बीच चर्चा में रहते हैं उतनी ही चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ की भी होती है. फैन्स को हमेशा इस बात में दिलचस्पी रहती है कि आखिर उनके चहेते खिलाड़ी के पास कौन सी कार है. कोहली से लेकर पांड्या तक, कई भारतीय खिलाड़ियों की कार अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं टीम इंडिया के किस खिलाड़ी के पास कितनी महंगी गाड़ी है. 

1. रोहित शर्मा: लेम्बोर्गिनी उरुस (₹4.77  से ₹4.86) 

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा की बात करें तो उनके पास दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली SUV कार्स में से एक लेम्बोर्गिनी उरुस है. इसकी कीमत कारीब (₹4.77  से ₹4.86)  करोड़ है. 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन से लैस यह कार 650 bhp की जबरदस्त शक्ति और 850 Nm का टॉर्क प्रदान करती है. रोहित की पावरप्ले के दौरान तेजी से रफ्तार पकड़ने की क्षमता की तरह ही, उरुस मात्र 3.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. 

2. विराट कोहली: बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी (₹3.88-₹4.09 करोड़)

बैटिंग के बादशाह माने जाने वाले, विराट कोहली के पास है बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी. भारत में इसकी  कीमत लगभग ₹3.88 करोड़ से शुरू होकर ₹4.09 करोड़ तक है. इसमें 6.0-लीटर का इंजन है जो लगभग 626bhp की पावर और 900Nm का टॉर्क पैदा करता है, जो इसे सिर्फ 3.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार देने में सक्षम बनाता है. 

3. हार्दिक पाण्डेया: रोल्स-रॉयस फैंटम(₹8.99-₹10.48 करोड़)

खेल जगत की दुनिया के ऑल राउंडर हार्दिक पाण्डेया रखते हैं बिल्कुल अपने ही जैसी कार, दुनिया की सबसे शानदार और लग्जरी सेडान कार. इसकी भारत में कीमत लगभग 8.99 करोड़ रुपये से 10.48 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह 6.75-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन, 563 hp पावर, और बेहतरीन हैंड क्राफटेड इंटीरियर के साथ आती है, जो इसे रईसों की पहली पसंद बनाता है. 

4. के. एल. राहुल: एस्टन मार्टिन डीबी11 (₹3.58 करोड़) 

अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर के एल राहुल रखते हैं एस्टन मार्टिन डीबी11. यह एक प्रीमियम लग्जरी स्पोर्ट्स कार है, जिसकी भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹3.11 करोड़ से लेकर ₹4.27 करोड़ (वेरिएंट के अनुसार) तक रही है. यह कार 5.2-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 या 4.0-लीटर V8 इंजन के विकल्पों के साथ आती है. 

5. रवींद्र जडेजा: रोल्स-रॉयस रेथ (₹5.74 करोड़)

रवींद्र जडेजा विश्व क्रिकेट में अपनी आक्रामक बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं. वे रखते हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली और लग्जरी कूपे कार, जिसकी कीमत लगभग ₹5 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह 6.6-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन द्वारा संचालित है, जो 624 bhp की शक्ति पैदा करता है.  यह कार 4.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. 

6. श्रेयश अय्यर: लेम्बोर्गिनी हुराकन ईवीओ (₹3.72-₹4.29 करोड़)

श्रेयश अय्यर खेल की दुनिया में अग्रेसिव स्ट्रोक प्ले के लिए जाने जाते हैं.  उनके पास लेम्बोर्गिनी हुराकन ईवीओ है. इस कार में 5.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड V10 इंजन लगा है. यह 631 बीएचपी की शक्ति प्रदान करता है और महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है.

7. अक्षर पटेल: लैंड रोवर डिस्कवरी (₹1.48-₹1.61 crore)

अक्षर पटेल के पास लैंड रोवर डिस्कवरी है जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ के है. इस मल्टी लैटरल SUV में 3.0 लीटर का इनलाइन-सिक्स इंजन लगा है जो 355 बीएचपी की शक्ति और 500 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है. यह 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. जिस तरह अक्षर अलग-अलग शिकार परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में सक्षम है, उसी तरह डिस्कवरी भी ऊबड़-खाबड़ रास्तों और चिकनी सड़कों दोनों पर आसानी से चलती है. 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments