HomeBollywoodमिस इंडिया रह चुकीं हसीना, हिट फिल्म में निभाया था ऐसा रोल,...

मिस इंडिया रह चुकीं हसीना, हिट फिल्म में निभाया था ऐसा रोल, देखने वालों का थिएटर में खुला रह गया था मुंह

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का एक ऐसा पहलू भी है जो बेहद रहस्यमयी और चौंकाने वाला है. बर्थडे के मौके पर जानिए कैसे बचपन में ही उन्होंने आत्माओं और अनहोनी से जुड़े अनुभवों का दावा किया था, जिसने उनकी पूरी जिंदगी की दिशा बदल दी.

ख़बरें फटाफट

मिस इंडिया रह चुकीं हसीना,  1 रोल से बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका Zoom

एक्ट्रेस रातोंरात बन गई थीं स्टार

नई दिल्ली. तनुश्री दत्ता की जिंदगी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनका सफर काफी रहस्यमयी और आध्यात्मिक भी रहा है. जमशेदपुर से निकलकर मिस इंडिया यूनिवर्स 2004 का खिताब जीतने वाली तनुश्री ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन बाद में वह फिल्मों से दूर हो गईं.

तनुश्री दत्ता का नाम अक्सर विवादों की वजह से भी चर्चा में रहा. उन्होंने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे और इंडस्ट्री के डार्क साइड को लेकर खुलकर बात की थी. हालांकि, उनकी जिंदगी का एक और पहलू है, जो काफी दिलचस्प और चौंकाने वाला है. एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों को अपना मुरीद बना लिया था. आशिक बनाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं.

बचपन में दिखती थीं आत्माएं

तनूश्री दत्ता ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में तनुश्री ने बताया था कि बचपन से ही उन्हें कुछ अलग तरह के अनुभव होते थे. उनका दावा था कि उन्हें छोटी उम्र में ही आत्माएं दिखाई देती थीं और वह उनसे बात भी करती थीं. जहां आम बच्चों को उस उम्र में ज्यादा समझ नहीं होती, वहीं तनुश्री को एनर्जी महसूस होती थी, जो उन्हें कई बार चेतावनी भी देती थी.

फिल्म ने मचा दिया था तहलका

20 की उम्र में बनीं मिस इंडिया

तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतकर तनुश्री ने तहलका मचा दिया था. इसके बाद तनुश्री ने 2004 के मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वो टॉप 10 में रही. साल 2005 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा.

1 रोल से मचा दिया था तहलका

साल 2005 में तनूश्री फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में नजर आई थी. तनुश्री ने अभिनेता इमरान हाशमी और सोनू सूद के साथ काम किया था. यह फिल्म अमेरिकन फिल्म ‘टंगलेड’ की रीमेक थी.फिल्म के एक गाने में तो उन्होंने ऐसा बोल्ड सीन दिए थे कि थिएटर में देखने वालों का मुंह खुला रह गया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. फिल्म क गानों ने तो उस दौर में रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इस फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गई थीं.

बता दें कि तनुश्री ने यह भी बताया कि स्कूल के दिनों में भी उन्हें ऐसी एनर्जी बच्चों के रूप में नजर आती थी. वह उनसे बातें करती थीं और खेलती भी थीं. उनके ये अनुभव काफी अलग और रहस्यमयी रहे हैं, जिनके बारे में जानकर लोग आज भी हैरान हो जाते हैं. फिल्मों में ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली तनुश्री असल जिंदगी में काफी आध्यात्मिक रहीं. अपने करियर के पीक पर उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और साधना का रास्ता चुना.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments