Homeएग्रीकल्चरमौसम अलर्ट: अगले 4 दिन खतरनाक, 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय! जानें कहाँ...

मौसम अलर्ट: अगले 4 दिन खतरनाक, 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय! जानें कहाँ होगी बारिश-बर्फबारी


हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें


Join Now

Weather Forecast India: देशभर में मौसम एक बार फिर अपना रंग दिखाने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 4 दिन मौसम में बदलाव होने वाला हैं। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते एक बार फिर से पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में लेने के आसार बन रहे है। इसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है । आइए जाने की देश के किन-किन भागों में पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ेगा और मौसम में कितना कुछ बदलाव होगा, आपके शहर का मौसम का हाल क्या रहेगा ।

दिल्ली-एनसीआर में चलेंगी तेज हवाएँ, कोहरा भी रहेगा

भारत की राजधानी (Delhi Weather ) में IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज़ सतही हवाएँ चलेंगी और साथ ही हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा। तापमान की बात करें तो अधिकतम 24-25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास टिका रहेगा।

दिल्ली में प्रदूषण की बात करें तो IMD का कहना है कि अभी तक हवा की गुणवत्ता में पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में मौसम में बदलाव के चलते दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत ज़रूर मिल सकती है, लेकिन यह अस्थायी होगी। दिल्ली वालों को अभी मास्क से दोस्ती बनाए रखनी होगी।

Delhi Air Quality Index (AQI) | Air Pollution Today
Image Source – aqi.in

दिल्ली – नोएडा और उसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवता बेहद ख़राब स्थिति में है ।

ताजा आकड़ों पर नजर डाले तो इस समय दिल्ली की हवा एक बार फिर चिंता बढ़ा रही है। AIQ के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 146 दर्ज किया गया है, जो ‘Poor’ (खराब) श्रेणी में आता है। हवा में PM2.5 का स्तर 56 µg/m³ और PM10 का स्तर 71 µg/m³ रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज़ से सुरक्षित नहीं माना जाता। मौजूदा मौसम की बात करें तो दिल्ली में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, नमी 40 प्रतिशत, हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा और धुंध (Mist) की स्थिति बनी हुई है। वैश्विक स्तर पर दिल्ली इस समय सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 164वें स्थान पर है। विशेषज्ञों के अनुसार खराब वायु गुणवत्ता से बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

उत्तर प्रदेश-बिहार: घना कोहरा, यातायात होगा प्रभावित

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क है, लेकिन अभी भी खतरा मंडरा रहा है। लगभग 25 जिलों में Dense Fog Alert जारी किया गया है। कोहरे के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह सड़कें गायब, गाड़ियां रेंगती हुई दिखेगी ।

बिहार की बात करें तो यहां दिन में धूप खिलेगी, लेकिन हाड़ कंपाने वाली ठंडी हवाएं चलेंगी । कोहरे के कारण यूपी और बिहार दोनों में सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। यात्रियों से अपील है, ज़रूरी हो तभी निकलें, और अगर निकलना ही है तो सतर्कता बरतें।

झारखंड: ठंड का प्रकोप बढ़ेगा, दृश्यता होगी कम

झारखंड में तो जैसे ठंड ने डेरा डाल लिया है। कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है और दृश्यता बेहद कम हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहाँ ठंड का प्रकोप और तेज़ होने वाला है। ग्रामीण इलाकों में तो हालात और मुश्किल होंगे है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते पर्यटक फंसे, जनजीवन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊँचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी (Snowfall in Mountains) का दौर जारी रहेगा। तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। स्थानीय लोग परेशान हैं, पर्यटक फँसे हुए हैं। सड़कें बंद, बिजली गुल लोगो का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो रखा है ।

लेकिन इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। जब पहाड़ों पर बर्फ पड़ती है, तो मैदानों में ठंड और बढ़ जाती है। यह सिलसिला अगले चार दिन तक जारी रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने वाला प्रमुख कारण है। इनके आने से बादल, बारिश, बर्फबारी और तापमान में तेज़ उतार-चढ़ाव होता है।

अगले चार दिन बेहद नाजुक हैं। लोगों को सतर्क रहने और ज़रूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बुज़ुर्ग और बच्चों को सर्दी-जुकाम से बचाने के लिए पूरी तैयारी रखनी होगी।

क्या करें, क्या न करें – आपके काम की बात

  • सुबह की यात्रा टालें, खासकर कोहरे वाले इलाकों में।
  • गर्म कपड़ों का प्रबंध करें, लेयरिंग सबसे बेहतर विकल्प है।
  • सर्दी-जुकाम की दवाइयाँ घर पर रखें।
  • पहाड़ों पर जाने की योजना हो तो टाल दें।
  • दिल्ली-एनसीआर वाले प्रदूषण इलाकों में N95 मास्क का इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष

मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ सक्रिय हैं, इसलिए स्थिति सामान्य नहीं है। IMD की चेतावनी को गंभीरता से लें। अगले चार दिन घर से निकलते समय दो बार सोचें। सर्दी से बचाव ही इस वक्त की सबसे बड़ी ज़रूरत है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments