HomeBollywoodराजेश खन्ना की खूबसूरत हीरोइन, 1969 में डायमंड जुबली निकली फिल्म, आज...

राजेश खन्ना की खूबसूरत हीरोइन, 1969 में डायमंड जुबली निकली फिल्म, आज भी सुपरहिट 57 साल पुराना रोमांटिक गाना

Last Updated:

हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस, जिन्होंने 60 के दशक में अपनी मासूम मुस्कान से सबका दिल जीत लिया था. 1969 की उस डायमंड जुबली फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी थी. आज भी उस फिल्म का वह रोमांटिक गाना हर जुबां पर रहता है. शुरुआत में सेट पर दोनों के बीच काफी अनबन रही, सुपरस्टार उन्हें डांट तक देते थे. लेकिन धीरे-धीरे यह कड़वाहट गहरी दोस्ती में बदल गई. भले ही वह लीड हीरोइन के रूप में नहीं जमीं, पर अपनी बेमिसाल अदाकारी से उन्होंने वह मुकाम पाया जो आज भी एक मिसाल है.

ख़बरें फटाफट

राजेश खन्ना की खूबसूरत हीरोइन, डायमंड जुबली निकली फिल्म, सुपरहिट है गानाZoom

साल 1969 में रिलीज हुई थी राजेश खन्ना और फरीदा जलाव की मूवी.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में हर एक्ट्रेस का सपना पर्दे पर लीड हीरोइन बनकर बड़े सुपरस्टार्स के साथ चमकने का होता है, लेकिन फरीदा जलाल की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. 60 के दशक से अपनी मासूम मुस्कान से दिलों पर राज करने वाली फरीदा ने राजेश खन्ना जैसे दिग्गज के साथ अपने करियर का आगाज तो किया, लेकिन बतौर लीड हीरोइन उन्हें वो पहचान नहीं मिल सकी जिसकी उम्मीद की थी. बावजूद इसके, अपनी बेमिसाल अदाकारी और सपोर्टिंग रोल की ताकत से उन्होंने फिल्म जगत में एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जो आज भी मिसाल है.

14 मार्च को जन्मीं फरीदा जलाल का बचपन का सपना था कि वह एक्ट्रेस ही बनें क्योंकि उनके घरवालों ने छोटी उम्र में ही उनकी शादी तय कर दी थी. रूढ़िवादी परिवार की बंदिशों को तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही हिंदी सिनेमा में कदम रख पहचान बनाने की राह चुन ली थी, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फरीदा और राजेश खन्ना का फिल्मी करियर एक स्टेज से शुरू हुआ था. राजेश खन्ना और फरीदा जलाल 1965 में फिल्मफेयर के यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स टैलेंट हंट के फाइनलिस्ट थे और दोनों को फिल्मफेयर ने चुना था. उस वक्त फरीदा और राजेश खन्ना दोनों ही नहीं जानते थे कि यह रिश्ता आगे जाकर बहुत गहरा होने वाला है.

आराधना फिल्म में साथ किया काम

राजेश खन्ना को ‘खत’ फिल्म मिली और फरीदा जलाल को ‘तकदीर’. दोनों ने अलग-अलग फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन डायमंड जुबली फिल्म ‘आराधना’ (1969) में राजेश खन्ना और फरीदा जलाल के रोमांस ने पर्दे पर नया आयाम गढ़ दिया था. फिल्म का गाना ‘बागों में बहार है’ आइकॉनिक गानों में शुमार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर रोमांस करने वाले अरुण और रेणू सेट पर एक-दूसरे से ठीक से बात तक नहीं करते थे.

राजेश खन्ना के सिर चढ़ गया था सक्सेस का नशा

फरीदा जलाल ने खुद इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उस वक्त काका पर सफलता का नशा था और किसी नए आर्टिस्ट के साथ काम करना उन्हें गंवारा नहीं था. वह सेट पर डायलॉग में गलती और रिहर्सल के दौरान फरीदा को डांटने लगते थे. खुद फरीदा ने कहा था कि राजेश खन्ना के साथ उस फिल्म में काम करना आसान नहीं था लेकिन फिल्म की रिलीज और फिल्म के हिट होने के बाद दोनों की बातचीत हुई और देखते ही देखते कड़वाहट दोस्ती में बदल गई.

राजेश खन्ना संग फरीदा जलाल की बन गई थी अच्छी बॉन्डिंग

आलम यह रहा कि राजेश खन्ना फरीदा जलाल को छोटी कहकर बुलाने लगे. दोनों ने साथ में 1969 में आई ‘भोला-भाला’ और ‘तलाश’ में भी काम किया. राजेश खन्ना और फरीदा का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि वो सेट पर उन्हें परेशान करने लगीं. अभिनेता को सफेद कुर्ता-पजामा पहनने का बहुत शौक था और कुर्ते में दाग या सिलवट न पड़ जाए, ऐसे में वो किसी को अपने पास भटकने नहीं देते थे. हालांकि फरीदा जलाल उनके बालों के हेयरस्टाइल को खराब कर देती थी और अभिनेता कुछ कह नहीं पाते थे.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments