Homeएग्रीकल्चरसोयाबीन बाजार में तगड़ा उछाल: ₹5200 तक पहुंचे भाव, बेचें या फिर...

सोयाबीन बाजार में तगड़ा उछाल: ₹5200 तक पहुंचे भाव, बेचें या फिर रोकें? देखें ये रिपोर्ट

Soybean Bhav Report : देश के किसानों के लिए सोयाबीन इस साल अच्छी कमाई का सोर्च बनता दिख रहा है। महज एक महीने में Soybean Price में ₹320 की तेजी आ चुकी है। कीर्ति प्लांट पर भाव ₹4860 से बढ़कर ₹5200 प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इतनी तेजी के बाद भी सोयाबीन MSP प्राइस ₹5328 से नीचे चल रहा है। पिछले साल की जबरदस्त पिटाई के बाद इस साल घरेलू बाजार में कम उपलब्धता, आवक की कमजोरी और क्रशिंग के लिए सीमित माल ने कीमतों को लगातार सपोर्ट दिया है। अब सवाल ये है कि क्या अभी भी तेजी बाकी है?

मंडियों में आखिर क्यों रौनक?

फंडामेंटल्स की बात करें तो घरेलू बाजार में सोयाबीन का आधार अभी भी मजबूत है। लेकिन भाव ऊपरी स्तरों पर होने के कारण तेजी रुक-रुक कर बन रही है। अक्टूबर-नवंबर में शुरुआती आवक करीब 33 लाख टन रही, जबकि क्रशिंग लगभग 20.5 लाख टन तक पहुंच गई। इससे अब आगे के महीनों के लिए कैरी-इन स्टॉक काफी कम रह गया है।

क्रशिंग के लिए उपलब्ध सोयाबीन का अनुमान लगभग 104.02 लाख टन बताया गया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 19 लाख टन कम है। ये साल-दर-साल आधार पर बड़ी कमी है, जो कीमतों को बहुत मजबूती दे रही है।

आयात में गिरावट का असर

Edible Oil Import के आंकड़े भी सपोर्टिव हैं। नवंबर में कुल खाद्य तेलों का आयात घटकर लगभग 11.5-11.8 लाख टन रह गया। कच्चे सोयाबीन तेल का आयात 3,70,661 टन रहा। दिसंबर की शुरुआत में बंदरगाहों पर स्टॉक करीब 2.65 लाख तक आंका गया है। ये आयात में कमी घरेलू सोयाबीन की डिमांड और कीमतों को बढ़ावा दे रही है।

चीन की डिमांड ने बढ़ाया सपोर्ट

वैश्विक स्तर पर China Demand ने [DOC] बाजार को पूरी तरह सपोर्ट किया है। सोमवार को ओम श्री धूलिया प्लांट पर DOC ₹1000 बढ़कर ₹40000 प्रति टन पर पहुंच गया। सोया DOC में जबरदस्त डिमांड के चलते प्लांटों की लेवाली लगातार मजबूत बनी हुई है। इस विदेशी मांग का सीधा असर घरेलू सोयाबीन कीमतों पर दिख रहा है।

वैश्विक संकेत: ब्राज़ील का दबाव

CBOT सोयाबीन 0.45% बढ़कर $10.50 प्रति बुशेल पर रहा। हालांकि Brazil Production की प्रतिस्पर्धी सप्लाई के कारण अमेरिकी बाजार पर दबाव बना हुआ है। एक बड़ी खबर ये है कि 2025-26 सीजन में ब्राजील का सोयाबीन उत्पादन रिकॉर्ड 17.80 करोड़ टन तक पहुंच सकता है। यह अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के 17.50 करोड़ टन के अनुमान से भी अधिक है।

ब्राज़ील में बढ़ता उत्पादन घरेलू बाजार पर थोड़ा दबाव जरूर बना सकता है। लेकिन अभी इसका असर सीमित है, क्योंकि घरेलू सप्लाई में बड़ी कमी है।

भारत का निर्यात: अभी शून्य, लेकिन…

भारत का चीन को सोया DOC निर्यात ना के बराबर है। लेकिन व्यापारियों का मानना है कि इसके शुरू होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर भारत से निर्यात शुरू होता है, तो घरेलू कीमतों को और भी मजबूती मिलेगी।

आइए पहले एक नज़र में देखें आज यानी मंगलवार को देशभर की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन, सोया तेल, रिफाइंड , DOC की क़ीमते क्या कुछ रही ।

सोयाबीन मंडी भाव (6 जनवरी 2026)

मंडी भाव (₹/क्विंटल) तेजी/मंदी आवक
इंदौर (लक्ष्मीनगर) 4850/5050 तेजी ₹150 3000 क्विंटल
इंदौर (छावनी) 4850/5050 तेजी ₹150 1500 क्विंटल
दाहोद 4700/4925 तेजी ₹75
उज्जैन 4900/5030 मंदी ₹120 5000 बोरी
अशोकनगर 4600/4850 तेजी ₹100 500 बोरी
गंजबसोदा 4000/4900 8000 बोरी
सिवनी 4300/5050 1500 बोरी
लातूर 3500/5000 25000 बोरी
देवास 4580/5180 मंदी ₹120 5500/6500 बोरी
नीमच 4580/5180 मंदी ₹120 5500/6500 बोरी
कोटा 4200/5000 तेजी ₹50 2500 बोरी
पिपरिया 4400/4600 300 बोरी
लातूर पोटली 4850 तेजी ₹30
करंजा 4500/5000 6000
अमरावती 4400/4850 1500
खामगांव 4000/4900 मंदी ₹50 8000
दर्यापुर 3800/4900 3000
चिकली न्यू 4700/5150 4000
उदगीर 4400/4820 12000
बार्शी 4700/4900 4000
मुर्तिजापुर 4200/5000 3000
जालना 4775/4800
मनासा 4800/5160 तेजी ₹70 2000
अकोट 4200/4900 300/600
विदिशा 4500/4950 मंदी ₹50 3500
दमोह 4400/4725 700/800
सागर 4600/5000 4000

सोयाबीन प्लांट रेट (+GST)

प्लांट / स्थान भाव ₹ तेजी/मंदी
कीर्ति – सोलापुर 5150 / 5200 तेजी ₹50
कीर्ति – लातूर 5150 / 5200 तेजी ₹50
कीर्ति – नांदेड 5200 तेजी ₹50
कीर्ति – हिंगोली 5150 / 5200 तेजी ₹50
कीर्ति – करजोल 5150 / 5200 तेजी ₹50
गोयल कोटा 5000
दीसान – धुलिया 5175 तेजी ₹50
ओमश्री – धुलिया 5175 तेजी ₹50
महाराष्ट्र – धुलिया 5080 तेजी ₹40
नंदूरबार 5140 / 5170 तेजी ₹30-40
श्रीनिवास एग्रो – नांदेड 5075 तेजी ₹25
सदगुरु – सोलापुर 5150 / 5175 तेजी ₹25-50
सोनई – इन्दापुर 5100 / 5150 मंदी ₹50 / तेजी ₹50
महेश कोटा 5475 तेजी ₹50
केपी सोल्वेक्स – निवाड़ी 5025
प्रकाश – पीथमपुर 5030
मित्तल – देवास 5050 तेजी ₹50
दिव्या ज्योति – पचौर 4975
धानुका 5050
नीमच प्रोटीन 5075 तेजी ₹50
पतंजलि फूड्स 5025 तेजी ₹100
प्रेस्टीज 5075 तेजी ₹25
कोरोनेशन 4980
लक्ष्मी 5040 तेजी ₹40
खंडवा ऑयल्स 5000
राजनंदगांव – एबिस 5100 तेजी ₹25
कानपुर एडिबल्स 5225 तेजी ₹75

सोया तेल / रिफाइंड / DOC रेट

स्थान / कंपनी उत्पाद भाव ₹ तेजी
दीसान – धुलिया सोया तेल 1290 ₹5-10
ओमश्री – धुलिया रिफाइंड 1300/1305 ₹10
MOEPL – धुलिया रिफाइंड 1290/1295
संजय सोय रिफाइंड 1290/1295
गोयल रिफाइंड 1311 ₹16
श्यामकला – नागपुर रिफाइंड 1305 ₹15
शालीमार रिफाइंड 1305 ₹5
सुगुना रिफाइंड 1305 ₹10
धनराज – लातूर रिफाइंड 1300 ₹10
नारायण एग्रो – उदगीर रिफाइंड 1295 ₹5
SOLVENT रिफाइंड 1285
डीओसी (नॉर्मल) DOC 38500 ₹1000
डीओसी (हाई-प्रो) DOC 42500 ₹1000
गोयल कोटा DOC 39500 ₹1000

ऑल इंडिया सोयाबीन आवक

  • मध्य प्रदेश: 1,55,000 बैग
  • महाराष्ट्र: 1,30,000 बैग
  • राजस्थान: 15,000 बैग
  • अन्य राज्य: 15,000 बैग
    👉 कुल आवक: 3,10,000 बैग

एक्सपर्ट्स की राय: जनवरी में क्या होगा?

सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों को मिलाकर देखें तो सोयाबीन का फंडामेंटल फिलहाल मजबूत बना हुआ है। बाजार में ₹4800 के आसपास मजबूत सपोर्ट है और ₹5300 प्रति क्विंटल तक ऊपरी स्तरों का परीक्षण हो रहा है।

मार्केट के जानकारों का मानना है कि जनवरी में भाव ₹100-₹150 और बढ़ सकते हैं। लेकिन वैश्विक सप्लाई को देखते हुए यहां से जरूरत के अनुसार थोड़ा-बहुत मुनाफा ले लेना चाहिए।

किसान और व्यापारियों के लिए सलाह

अभी बाजार की चाल तेज है, लेकिन Brazil Production जैसे फैक्टर्स दबाव बना सकते हैं। किसानों के लिए यही राय है कि अपने स्टॉक के हिसाब से ₹5150-5300 के रेंज में थोड़ा-बहुत मुनाफा बुक कर लें। व्यापारियों के लिए सलाह है कि China Demand]और घरेलू सप्लाई को ध्यान में रखते हुए ही खरीदारी करें। रिस्क मैनेजमेंट बेहद जरूरी है।

नोट – व्यापार अपने ख़ुद के विवेक से करें, हम यहाँ किसी भी प्रकार की ख़रीद-फ़रोत की सलाह नहीं देते।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments