HomeIndiaहुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित...

हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘अब साबित हो गया है कि…’


पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर के वीडियो और AIMIM से गठबंधन टूटने का मामला अब सियासी गलियारों में गर्म है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी से ज्यादा झूठ और कोई नहीं बोल सकता. हम लोगों को सोच विचार कर निर्णय लेना पड़ेगा. जहां से भी ऑडियो आया है, हम लोग उस बात पर पहले से चर्चा करते थे. अब यह साबित हो गया है कि बहुत सारी ताकतें सेक्युलर ताकतों को लोकतांत्रिक ताकतों को नुकसान पहुंचा रही हैं. जो लोग एक्सपोज हुए हैं उनका बीजेपी से गहरा लगाव है.

अखिलेश यादव ने यह बयान आज राजस्थान के जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में दिया. यहां उन्होंने यूपी में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. बोले कि जहां बीजेपी हारती है वहां चुनाव योग को आगे कर देती है.

हुमायूं कबीर का वीडियो वायरल

दरअसल पश्चिम बंगाल विधनासभा चुनावों में AIMIM और हुमायूं कबीर की पार्टी के बीच गठबंधन था. लेकिन तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक टेप जारी किया गया, जिसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र है. इसके बाद हड़कम्प मचा हुआ है. टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी से फंडिंग लेकर AIMIM और हुमायूं कबीर चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मकसद बीजेपी को फायदा पहुंचाना है.

बंगाल में जीतेंगी ममता बनर्जी- अखिलेश यादव

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बेहतर सीएम बताया और बंगाल में ममता बनर्जी की जीत का दावा किया और उन्होंने शंकराचार्य की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए.

बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद हुमायूं कबीर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने गठबंधन तोड़ने की घोषणा की और अकेले चुनाव में उतरने का फैसला किया. AIMIM ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा कि वो हुमायूं कबीर के ऐसे किसी भी बयान (जो टेप में कथित तौर पर है) का समर्थन नहीं करती.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments