HomeIndiaहोर्मुज पर कंट्रोल से US सेना की वापसी तक,क्या हैं सीजफायर की...

होर्मुज पर कंट्रोल से US सेना की वापसी तक,क्या हैं सीजफायर की शर्तें जिन पर राजी हुए ट्रंप-ईरान


अमेरिका-ईरान के बीच 40 दिनों से छिड़े भीषण युद्ध पर आखिरकार ब्रेक लग गया है. यूएस-ईरान के बीच 14 दिनों के सीजफायर पर सहमति बन गई है. समझौते के तहत तेहरान अपनी शर्तों पर होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर तैयार हो गया है. वहीं व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को ‘जीत’ करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है. आखिर ट्रंप और ईरान किन शर्तों के तहत युद्ध विराम के लिए राजी हुए हैं, आइए जानते हैं.

पाकिस्तान की क्या भूमिका?

अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते से कुछ घंटे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया तो ईरान के ब्रिज, पावर प्लांट्स और बुनियादी ढांचों को तबाह कर दिया जाएगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड आसिम मुनीर ने दोनों पक्षों के बीच आखिरी कुछ घंटों में डील करवाई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों का जिक्र किया. साथ ही शहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट कर 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच औपचारिक बातचीत की बात कही.

सीजफायर के लिए ईरान की शर्तें

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बयान जारी कर कहा, अगर ईरान के खिलाफ हमलों को पूरी तरह रोक दिया जाता है तो ईरान की सेना अपनी रक्षात्मक कार्रवाई बंद कर देगी. समझौते के तहत अगले दो हफ्तों के लिए होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराएगा, लेकिन यह आवाजाही ईरान की सेना के समन्वय के अधीन होगी. ईरान ने पाकिस्तान के जरिए एक 10 सूत्रीय प्रस्ताव अमेरिका को भेजा है. जो इस्लामाबाद में प्रस्तावित बैठक का मुख्य आधार होगा.

ईरान का 10 सूत्रीय शांति प्रस्ताव

– ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाना
– क्षेत्रीय सैन्य बेस से अमेरिकी सेना की वापसी और इजरायल-ईरान संघर्ष में भविष्य की कार्ययोजना  शामिल है.
– होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण जारी रखना.
– ईरान को पहुंचाए गए नुकसान के लिए मुआवजे का भुगतान.
– ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को स्वीकार करना.
– संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना.
– भविष्य में दोबारा हमला न करने की गारंटी.
– अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को खत्म करना.
लेबनान में हिजबुल्लाह समेत सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति.

ट्रंप की शर्त और सीजफायर पर बयान

ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा, ‘हमें ईरान से 10-सूत्रीय प्रस्ताव मिला है और हमारा मानना है कि यह बातचीत शुरू करने के लिए व्यवहारिक आधार है.’ डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा की है. वहीं, ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी इस समझौते की पुष्टि करते हुए इसे अपनी जीत बताया.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments