HomeIndia'होर्मुज स्ट्रेट के पास दुश्मन का F-15 फाइटर जेट मार गिराया', US-इजरायल...

‘होर्मुज स्ट्रेट के पास दुश्मन का F-15 फाइटर जेट मार गिराया’, US-इजरायल से जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा


मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है. इजरायल-इजरायल की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. वहीं, तेहरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई तेज की गई है. इसी बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक फाइटर को मार गिराया.

अमेरिका की प्रतिक्रिया का इंतजार

IRNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ‘ईरानी सेना ने घोषणा की कि ईरान के दक्षिणी तट पर, होर्मुज द्वीप के पास, एक दुश्मन एफ-15 विमान घुसपैठ कर रहा था. सेना की वायु रक्षा बल द्वारा दागी गई सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से विमान को रोका गया और उसे मार गिराया गया.’ न्यूज एजेंसी की ओर से इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है. हालांकि अभी तक अमेरिका या उसके मिडिल-ईस्ट के सहयोगी देश की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

ईरान का F-16, F-35, एफ-15ई को भी निशाना बनाने का दावा 

शनिवार ( 21 मार्च) को ईरान की ओर से इजरायल के F-16 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया गया था. ईरानी मीडिया की ओर से इसके फुटेज भी जारी किए गए. इजरायल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ऑपरेशन के दौरान विमान सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की चपेट में आ गया था. हालांकि किसी भी तरह के नुकसान से इनकार किया. इससे पहले ईरान की ओर से F-35 लड़ाकू विमान को मध्य ईरान में निशाना बनाने का दावा किया गया था. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी.

5 मार्च को भी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया था कि उसने देश की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक फाइटर को मार गिराया. तस्नीम न्यूज एजेंसी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि दो सीटों वाला यह लड़ाकू विमान ‘निशाना बनाकर गिरा दिया गया.’ रिपोर्ट में घटना का समय नहीं बताया गया. हालांकि इस दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सिरे से खारिज कर दिया था.

चौथे सप्ताह में पहुंची जंग

28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध को आज 23वां दिन हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार यह दावा करते आए हैं कि यह इस जंग में अब कुछ भी बाकी नहीं रह गया है, ईरान का नेवी, एयर डिफेंस सिस्टम और लीडरशिप सब तबाह हो चुके हैं लेकिन जंग अभी भी जारी है और इसमें अमेरिकी सेना को भी बड़ा सैन्य नुकसान उठाना पड़ा है. अमेरिका के कई  एयरक्राफ्ट, ड्रोन और फाइटर जेट को नुकसान पहुंचा है.





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments