HomeIndia'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को...

‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद


मशहूर सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है. बिश्नोई गैंग ने एक नोट जारी किया है. जिसमें पानीपत में हुई एक फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी ली है और सिंगर बादशाह को माथे में गोली मारने की धमकी दी है.

नोट में क्या लिखा?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नोट में लिखा है,  ‘जय महाकाल, जय श्रीराम. राम-राम सभी भाइयों को. आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं. यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे. हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया. 

‘सीधे माथे में गोली मारेंगे’

आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है. जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं, नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा. नोट: सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है. 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे.’

हरियाणवी गाने से जुड़ा है पूरा विवाद

दरअसल सिंगर और रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई धमकी के पीछे एक हरियाणी गाने से जुड़ा विवाद है.  कुछ दिन पहले ही उनका नया हरियाणवी गाना ‘टटिहरी’ रिलीज हुआ था, जिस पर बवाल मचा हुआ है. विवाद इतना बढ़ चुका है कि उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.हरियाणा महिला आयोग ने भी बादशाह के खिलाफ कार्रवाई की है और उनको गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है.

माफी मांग चुके हैं बादशाह

गाने को लेकर विवाद बढ़ने पर बादशाह ने माफी मांगी थी. इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. उन्होंने माफी मांगने के साथ ही कहा कि इस गाने को हर प्लेटफॉर्म से हटाने लिया गया था.

गिरफ्तार होंगे रैपर बादशाह, पासपोर्ट भी जब्त होगा, ‘टटिहरी’ गाने विवाद पर महिला आयोग का बड़ा एक्शन



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments