HomeBollywood'मेरा दिल टूट जाता था', तेजस्विनी कोल्हापुरे छोड़ना चाहती थीं एक्टिंग, 14...

‘मेरा दिल टूट जाता था’, तेजस्विनी कोल्हापुरे छोड़ना चाहती थीं एक्टिंग, 14 साल बड़ी बहन पद्मिनी थीं वजह!

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस तेजस्विनी कोल्हापुरे ने हाल ही में फिल्मी परिवार में पले-बढ़े होने के दबाव पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्मी परिवार से आने वाले लोगों पर आउटसाइडर्स के मुकाबले 100 गुना ज्यादा प्रेशर होता है. एक्ट्रेस कहती हैं कि अक्सर उनकी तुलना उनकी बहन पद्मिनी कोल्हापुरे से होती थी और वो कई बार इस बात से इतना निराश हो जाती थीं कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था.

 'मेरा दिल टूट जाता था', तेजस्विनी कोल्हापुरे छोड़ना चाहती थीं एक्टिंगZoom

पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन भी एक्ट्रेस थीं.

नई दिल्ली.  पद्मिनी कोल्हापुरे बीते जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. ऋषि कपूर के साथ ‘प्रेम रोग’ में काम करने वाली ये हीरोइन कुछ ही समय में स्टार बन गई थीं. एक्ट्रेस को एक्टिंग परिवार से विरासत में मिली थी. वो तीन बहने हैं और पद्मिनी कोल्हापुरे और उनकी छोटी बहन तेजस्विनी की उम्र में एक बड़ा फासला है, लेकिन बावजूद इसके जब तेजस्विनी ने फिल्मों में कदम रखा तो उनकी तुलना बहन पद्मिनी से होती थी. हालिया इंटरव्यू में तेजस्विनी ने इस तुलना पर बात करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था.

द फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे की छोटी बहन तेजस्विनी कहती हैं कि फिल्मी परिवार से आने का एक अलग ही दबाव होता है. लोगों को लगता है कि फिल्मी परिवार से आने वाले लोगों के लिए रास्ते पहले से तैयार होते हैं, लेकिन सच यह है कि उन्हें खुद को साबित करने के लिए कई गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. उनके मुताबिक, परिवार का नाम शुरुआती दरवाजे जरूर खोल सकता है, लेकिन असली पहचान बनाने के लिए कलाकार को अपनी मेहनत और प्रतिभा से ही आगे बढ़ना पड़ता है.

पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन का छलका दर्द

तेजस्विनी ने बताया कि दर्शक और मीडिया दोनों ही फिल्मी परिवारों के कलाकारों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखते हैं. लोगों की जिज्ञासा कई बार इतनी बढ़ जाती है कि वह कलाकारों की हर बात और हर काम पर पैनी नजर बनाए रखते हैं. खासकर तब, जब एक ही परिवार के दो सदस्य एक ही पेशे में हों. ऐसे में तुलना होना लगभग तय हो जाता है, जो किसी भी कलाकार के लिए मुश्किल स्थिति पैदा कर देता है.

पद्मिनी से तुलना पर एक्टिंग छोड़ने का बना लिया था मन

इस बारे में वो कहती हैं कि जब भी वो कोई फिल्म ऑडिशन देने के लिए जाती थीं, तो कई बार लोग उनसे कहते थे कि पद्मिनी जैसी एक्टिंग करके दिखाओ. इसपर वो सोच में पड़ जाती थीं कि आखिर वो पद्मिनी कोल्हापुरे जैसी एक्टिंग कैसे कर सकती हैं. उनका मानना है कि हर कलाकार अलग होता है. हर कलाकार का अपना स्टाइल, अपनी अलग पहचान होती है. एक्ट्रेस कहती हैं कि जब भी ऑडिशन में उन्हें पद्मिनी जैसी एक्टिंग करने के लिए कहा जाता था, वो काफी मायूस और निराश हो जाती थीं. कई बार उन्हें इंडस्ट्री छोड़ने का मन करता था.

तेजस्विनी और पद्मिनी की उम्र में 14 साल का फासला है. वो कहती हैं कि जब उनकी बहन इतनी बड़ी थीं, तब भी तुलना होती थी, तो अगर किसी में एक या दो साल का फासला है तो उनके साथ लोग कैसा बर्ताव करते होंगे. एक्ट्रेस का मानना है कि फिल्मी परिवार से आने वाले लोगों पर आउटसाइडर्स के मुकाबले 100 गुना ज्यादा प्रेशर होता है. उनपर खुदको साबित करने का प्रेशन कहीं गुना बढ़ जाता है.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments