HomeBollywoodशादी के 10 साल बाद मां बनने जा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी, बेबी...

शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी खुशखबरी

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने नवरात्रि के पहले दिन फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं। दिव्यांका ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की है। बीते काफी समय से दिव्यांका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। 

 

तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। विवेक अपनी पत्नी का बेबी बंप पकड़ कर पोज दे रहे हैं। एक तस्वीर में विवेक दहिया को नन्हे बच्चे के जूते पकड़े देखा जा सकता है। दोनों के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी देखी जा सकती है। 

 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, 10 साल बाद प्लॉट में ट्विस्ट। कुछ यात्राएं जल्दी में नहीं होतीं… वे साथ मिलकर तैयार होने के बारे में होती हैं। और जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है… जिंदगी सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। अभी भी इस पल का आनंद ले रहे हैं। अभी भी बिना किसी कारण मुस्कुरा रहे हैं। हमारा दिल आभार से भर गया है। हम माता-पिता बनने वाले हैं। 

 

जैसे ही दिव्यांका ने यह खबर साझा की, सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों और फैंस की ओर से बधाइयों की बाढ़ आ गई। श्रद्धा आर्य ने लिखा, 'वाह, आप जानते हैं कि मैं इस खबर को लेकर काफी समय से खुशी से झूम रही थीं।' माही विज ने लिखा, 'आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।'

 

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बते' के सेट पर हुई थी। दोनों ने जुलाई 2016 में भोपाल में शादी रचाई थी। शादी के बाद इस जोड़ी ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 8' में हिस्सा लिया। उनकी केमिस्ट्री और कड़ी मेहनत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments