HomeIndiaअमेरिकी नेताओं को निशाना बनाएगा ईरान? विदेश मंत्री मार्को रुबियो और पीट...

अमेरिकी नेताओं को निशाना बनाएगा ईरान? विदेश मंत्री मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के घर के ऊपर देखे गए ड्रोन


अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखे गए हैं. अमेरिकी के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के घर के ऊपर ड्रोन की मौजूदगी से सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं. अधिकारी अब इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटे हैं.

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कई घरेलू ठिकानों पर लॉकडाउन और वैश्विक सुरक्षा अलर्ट से ये संभावना जताई जा रही है कि ईरानी जवाबी कार्रवाई अमेरिकी धरती पर तैनात अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है. अमेरिकी सेना संभावित खतरों पर कड़ी नजर रख रही है. अमेरिकी ठिकानों पर लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है. 

अमेरिका के प्रमुख सैन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ी
अमेरिका में ये ड्रोन देखे जाने की घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब वैश्विक तनाव खासकर मिडिल ईस्ट में टेंशन काफी बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में संघर्ष तेज होने के कारण अमेरिका के प्रमुख सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने वॉशिंगटन स्थित सैन्य अड्डे के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखे हैं.  

FBI ने दी थी चेतावनी
एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने इससे पहले कैलिफोर्निया पुलिस को ईरान की तरफ से होने वाले ड्रोन हमले को लेकर चेतावनी दी थी. एफबीआई ने यह चेतावनी फरवरी में जारी की थी. हालांकि इस चेतावनी में टारगेट या समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

20 दिनों से जारी है जंग
ईरान से युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान और अन्य कई जगहों पर हमला किया था. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई उनके परिजनों और कई टॉप ईरानी नेताओं की भी मौत हो चुकी है. अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया. वहीं लेबनान में बसे हिजबुल्लाह ने ईरान के समर्थन में इजरायल पर मिसाइलें दागीं. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध को 20 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक ये जंग थमती नहीं नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें

USS Gerald R Ford Fire: USS जेराल्ड आर फोर्ड की आग नहीं बुझी, युद्ध का मैदान छोड़ ग्रीस जा रहा, अमेरिका के लिए तगड़ा झटका क्यों?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments