HomeBollywood'चांद देख लेना' का रिकॉर्डतोड़ धमाका, 24 घंटे में मिले 25 मिलियन...

‘चांद देख लेना’ का रिकॉर्डतोड़ धमाका, 24 घंटे में मिले 25 मिलियन व्यूज, ईद पर छाया रूहानी संगीत

Last Updated:

सलमान खान की अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘चांद देख लेना’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. ईद पर रिलीज हुए इस रूहानी गीत ने महज 24 घंटों में सभी प्लेटफॉर्म्स पर 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले, फिल्म का गाना ‘मैं हूं’ भी सुपरहिट रहा था जिसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे. अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में हैं. गानों की इस जबरदस्त सफलता ने फिल्म की बहादुरी और बलिदान से भरी कहानी के प्रति दर्शकों का रोमांच बढ़ा दिया है.

ख़बरें फटाफट

'चांद देख लेना' का रिकॉर्डतोड़ धमाका, 24 घंटे में मिले 25 मिलियन व्यूजZoom

गाना सलमान खान और चित्रागंदा सिंह पर फिल्माया गया है.

नई दिल्ली: ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ फिल्म का गाना ‘चांद देख लेना’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. म्यूजिक चार्ट्स पर इस वक्त बस यही गाना गूंज रहा है. ईद के मौके पर रिलीज हुए इस रूहानी गीत ने महज 24 घंटों के भीतर ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. सभी प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर इस गाने ने 25 मिलियन यानी ढाई करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. लोग इसे न सिर्फ सुन रहे हैं, बल्कि प्यार, इंतजार और इबादत की इस धुन को अपने दिलों में बसा चुके हैं. इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक, हर तरफ इस गाने का जादू छाया हुआ है और मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के इस बेइंतहा प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया है.

गाने ‘चांद देख लेना’ की सबसे बड़ी खूबी इसका रूहानी संगीत और परफॉर्मेंस है, जो सीधे सुनने वालों के दिल में उतर रही है. फेस्टिव सीजन में रिलीज होने की वजह से इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का यह दूसरा गाना है जिसने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है. इससे पहले, वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुए गाने ‘मैं हूं’ ने तो और भी बड़ा धमाका किया था, जिसे अब तक 50 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बैक-टू-बैक दो सुपर-डुपर हिट गाने मिलने के बाद अब फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है. लोग अब बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर गरजने को तैयार सलमान खान
फिल्म की बात करें तो ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन की कमान मंझे हुए डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने संभाली है. यह फिल्म सिर्फ गानों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी दमदार कहानी के लिए भी चर्चा में है. यह बहादुरी, बलिदान और कभी न हार मानने वाले जज्बे की एक ऐसी दास्तां है जो दर्शकों को झकझोर देगी. फिल्म में चित्रांगदा सिंह एक बेहद असरदार किरदार में नजर आने वाली हैं. बेहतरीन संगीत और मजबूत कहानी का यह कॉम्बिनेशन बताता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़े रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments