HomeBollywoodभीड़ से दूर प्राइवेट विला में हनीमून मना रहे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा,...

भीड़ से दूर प्राइवेट विला में हनीमून मना रहे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, रोमांटिक तस्वीर ने जीता दिल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं। 26 फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने के बाद, यह कपल फिलहाल थाईलैंड के खूबसूरत द्वीपों पर अपना हनीमून एन्जॉय कर रहा है।

 

अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने वाला यह जोड़ा किसी बड़े लग्जरी रिसॉर्ट के बजाय कोह समुई के एक आलीशान और प्राइवेट विला में अपना हनीमून एंजॉय कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय और रश्मिका भीड़भाड़ से दूर एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्ण समय बिताना चाहते थे। यह विला समुद्र के किनारे स्थित है, जहां से प्रकृति का अद्भुत नजारा दिखता है।

 

A post shared by VDFC MAHARASHTRA (@vijaydeverakonda_maharashtra)

 

सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। विजय और रश्मिका एक सीढ़ी पर खड़े दिख रहे हैं। रश्मिका ने एक फ्लोरल येलो ड्रेस पहनी है, जबकि विजय कैजुअल टी-शर्ट और ट्राउजर में बेहद रिलैक्स दिख रहे हैं।

 

तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए और गले लगे नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में सुनहरी धूप और हरी-भरी वादियों ने इस पल को और भी जादुई बना दिया है।


बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 

विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर स्थित ITC Mementos में सात फेरे लिए थे। यह शादी तेलुगु और कोडवा (कुर्ग) दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन दिया गया, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

 

अपनी खुशी साझा करने के लिए इस कपल ने भारत के 21 शहरों में मिठाई के ट्रक भेजे और कई मंदिरों में 'अन्नदान' (भोजन सेवा) का आयोजन कर दुआएं मांगीं। विजय और रश्मिका जल्द ही निर्देशक राहुल सांकृत्यान की पीरियड ड्रामा फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगे। 

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments