HomeIndiaUS-Israel Iran War: ट्रंप के अल्टीमेटम पर भड़का ईरान, F-15 मार गिराने...

US-Israel Iran War: ट्रंप के अल्टीमेटम पर भड़का ईरान, F-15 मार गिराने का दावा खारिज… मिडिल ईस्ट के 5 बड़े अपडेट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के युद्ध में हर रोज नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. युद्ध के तीन हफ्ते बीत जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. ईरानी सेना ने ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर हम पर हमला हुआ तो हम अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के अहम ढांचों को निशाना बनाएंगे. जबकि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने ट्रंप की धमकी का जवाब देते हुए कहा कि हम बेबुनियाद धमकियों से नहीं डरते हैं. जानें ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के 5 बड़े अपडेट्स-

ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान को 48 घंटे के अल्टीमेटम दिया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा अगर ईरान अगले 48 घंटों के भीतर बिना किसी शर्त और धमकी के होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो अमेरिका ईरान के पॉवर प्लांट्स पर जोरदार बमबारी कर उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देगा.

IRGC की धमकी- अगर हम पर हमला हुआ तो…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर अमेरिका ईरान के ऊर्जा और ईंधन से जुड़े ठिकानों पर हमला करता है, तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. IRGC ने कहा कि इसके बाद ईरान का जवाबी हमला सिर्फ सेना तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि इसके बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देशों में भी महत्वपूर्ण ठिकानों पर कार्रवाई की जाएगी.

ईरान का दावा- F-15 को मार गिराया, अमेरिका ने किया खारिज

ईरानी सेना ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक ईरान का एक दुश्मन एफ-15 लड़ाकू विमान घुसपैठ कर रहा था, जिसे सेना की एयर डिफेंस फोर्स की ओर से दागी गई लैंड-टू-एयर मिसाइलों के जरिए विमान को मार गिराया गया. इस पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने फैक्ट चेक कर इस दावे को झूठा करार देते हुए इसे अफवाह बताया. सेंटकॉम ने कहा कि यूएस फोर्सेज ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में 8,000 से ज्यादा फाइटर जेट उड़ाए और उनमें से एक भी एयरक्राफ्ट ईरान का निशाना नहीं बना है.

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने ट्रंप को दिया जवाब

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अल्टीमेटम पर पलटवार करते हुए कहा कि ईरान के नक्शे से मिटाने का भ्रम एक इतिहास रचने वाले देश की इच्छा के खिलाफ निराशा को दिखाता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी के लिए खुला है, सिवाय उनके जो हमारी जमीन, अधिकारों और संप्रभुता का हनन करते हैं. 

पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट के हालात पर की CCS की मीटिंग

मिडिल ईस्ट में गहराते हालात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में पेट्रोलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली, उर्वरक क्षेत्रों की स्थिति, किसानों पर पड़ने वाले असर समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर सीसीएस की मीटिंग में गंभीर चर्चा की. इसमें सप्लाई चेन और सभी प्रभावित क्षेत्रों पर पड़ने वाले असर और उससे निपटने के लिए उठाए गए तरीकों पर विशेष रूप से बात की गई. 

यह भी पढ़ेंः ईद के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर शुरू किए हमले, रॉकेट दागा, आम लोगों पर फायरिंग, एक की मौत



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments