Homeएग्रीकल्चरAaj Ka Sone Ka Bhav- सोना ₹1973 महंगा, चांदी ₹4,500 बढ़कर ₹1.92...

Aaj Ka Sone Ka Bhav- सोना ₹1973 महंगा, चांदी ₹4,500 बढ़कर ₹1.92 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर

Gold Silver Rate – चांदी आज यानी शुक्रवार 12 दिसंबर को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज चांदी का भाव 4,500 रुपए बढ़कर 1,92,781 रुपए किलोग्राम हो गई है।

जबकि सोने में भी आज जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है, आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1973 रुपये के उछाल के साथ 1,30,569 रुपये पर पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दे इससे पहले सोने ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी आज सोना अपने रिकॉर्ड हाई से महज 305 रुपये दूर है ।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav (12 दिसंबर 2025)

सोना चांदी सुबह का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव
24 कैरेट सोना 130569 128596 +1973
22 कैरेट सोना 119601 117794 +1807
18 कैरेट सोना 97927 96447 +1480
14 कैरेट सोना 76383 75229 +1154
चांदी (प्रति किलो) 192781 188281 +4500

अगर आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो याद रखिए – IBJA रेट पर 3% GST और मेकिंग चार्ज अलग से लगेगा। इसका मतलब, आपकी जेब से निकलने वाली असल कीमत इन नंबरों से कहीं ज्यादा होगी।

MCX पर सोना चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज हफ़्ते के आखरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 721 रुपये की शानदार बढ़त के साथ 1,33,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

हालांकि चांदी [Silver Price] के दामों में 700 रुपये से ज़्यादा की गिरावट देखने को मिली है । आज के कारोबारी दिन के दौरान अभी तक 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर कांट्रेक्ट ने 198905 का हाई लगाया, इससे पहले कल यह 198942 के स्तर पर बंद हुआ था.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments