HomeIndiaविवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को...

विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात


विवियन डीसेना अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. दरअसल, विवियन डीसेना एक बार फिर से पिता बने हैं. उनकी पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया है.

खुद विवियन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकार दी है. इससे पहले विवियन और नूरान ने एक बेटी का स्वागत किया था.विवियन ने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा,’कुछ समय के लिए लोगों की नजरों से ओझल हो गया था..किसी कारण से नहीं..कुछ कहानियां का ऐलान नहीं किया जाता है. ये बस हमेशा रहती है. हमारा साम्राज्य बड़ा हो गया है और इस बार प्रिंस है.’

विवियन और नूरान ने किया था गुपचुप निकाह

विवियन ने सोशल मीडिया पर जैसे ही पिता बनने की जानकारी दी, फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने उनके पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार कर दी.मालूम हो विवियन डीसेना ने गुपचुप तरीके से नूरान अली संग निकाह कर लिया था. इस शादी के लिए एक्टर ने इस्लाम धर्म अपनाया था.

आपको बता दें विवियन संग शादी से पहले ही नूरान दो बेटियों की मां थीं. विवियन ने उन दो बेटियों को भी अपनाया. वहीं, शादी के बाद इस कपल की एक बेटी हुई और अब बेटे ने जन्म लिया है. ऐसे में विवियन और नूरान अब चार बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं.

विवियन अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद करते हैं. यही वजह है कि उनकी पत्नी नूरान प्रेग्नेंट थीं तो किसी को कानों कान इसके बारे में खबर नहीं लगी. वैसे भी एक्टर की वाइफ नूरान अली लाइमलाइट से दूर रहना ज्यादा पसंद करती हैं. 

नूरान पहली बार दुनिया की नजरों में तब आई थीं, जब वो अपने पति विवियन से मिलने बिग बॉस के घर में पहुंची थीं. इस दौरान नूरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी.

ये भी पढ़ें:-दीपिका कक्कड़ की खराब तबीयत के बीच शोएब इब्राहिम के साथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सुरभि चंदना संग करेंगे काम, शाइनी के साथ करेंगे रोमांस





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments