HomeIndiaLPG Price Hike April 1: आज से 195 रुपए महंगा हो गया...

LPG Price Hike April 1: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें


LPG Cylinder Price Hike:  कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी हुई है. नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद अलग-अलग शहरों में कीमतें बढ़ गई हैं.

अब दिल्ली में सिलेंडर 194 रुपये, चेन्नई में 203 रुपये, मुंबई में 196 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये महंगा मिलेगा. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बढ़ोतरी के बाद नई कीमतें

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1884.50 रुपये थी. कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2208 रुपये का हो गया है. मुंबई में इसकी कीमत 2031 रुपये पहुंच गई है. चेन्नई में यह सिलेंडर अब 2246.50 रुपये में मिलेगा. पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 2365 रुपये हो गया है, जबकि जयपुर में इसकी कीमत 2031 रुपये हो गई है.

7 मार्च को भी बढ़े थे दाम

इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. उस समय घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हुआ था. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई थी, जो पहले 853 रुपये थी. पिछले एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले अप्रैल 2025 में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.

आम आदमी पर पड़ेगा असर

एलपीजी के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते हैं. इसका मतलब है कि बाहर से खाना मंगाना अब पहले से ज्यादा महंगा हो सकता है. ईरान अमेरिका के बीच चल रहे थे युद्ध की वजह से गैस के दामों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया है. 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments