HomeBollywoodजरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद एक्ट्रेस...

जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद एक्ट्रेस की मां का निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां परवीन खान का 8 अप्रैल की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। जरीन की मां पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं और उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

 

परवीन खान पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती थीं। जरीन खान को अक्सर अस्पताल जाते हुए स्पॉट किया जाता था। इस मुश्किल घड़ी में जरीन हर वक्त अपनी मां के साथ थीं। जरीन ने कई बार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से अपनी मां के जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील भी की थी।

 

परवीन खान के निधन को लेकर परिवार की ओर से ऑफिशियल स्टेंटमेंट सामना आया है। बयान में कहा गया, इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन। भारी मन से सूचित किया जाता है कि हमारी प्यारी सुश्री परवीन खान, जरीन खान और सना खान की माताजी, 8 अप्रैल की सुबह शांतिपूर्वक अपने स्वर्गीय निवास के लिए प्रस्थान कर गई हैं।

 

परवीन खान के पार्थिव शरीर को मुंबई के अंधेरी स्थित वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जहां सुपुर्द-ए-खाक की रस्में पूरी की जाएंगी। इस दुखद घड़ी में सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

जरीन और उनकी मां का अटूट रिश्ता

जरीन खान का अपनी मां के साथ एक बेहद गहरा और भावनात्मक रिश्ता था। एक साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली जरीन ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि उनके संघर्ष के दिनों में उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थीं। जरीन ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments