HomeBollywoodअनंत अंबानी के बर्थडे पर सलमान खान का खास अंदाज, बोले- यह...

अनंत अंबानी के बर्थडे पर सलमान खान का खास अंदाज, बोले- यह आदमी देश को भी उठाएगा…

भारत के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनंत के जन्मदिन का जश्न गुजरात के जामनगर में शुरू हो चुका है। कई सेलेब्स भी इस जश्न में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच रहे हैं। 

 

सोशल मीडिया पर भी अनंत अंबानी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है। अनंत के खास दोस्तों में शामिल सलमान खान ने भी उन्हें बर्थ डे विश किया है। सलमान ने अनंत के साथ एक बेहद ही खुशनुमा तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सलमान मजाकिया अंदाज में अनंत की पीठ पर चढ़े हुए नजर आ रहे हैं और दोनों के चेहरों पर खिलखिलाती मुस्कान है। 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'ये बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो… यह आदमी देश को भी उठाएगा… लॉन्ग लिव माय यंगर ब्रदर अनंत… दिल और दिमाग का अंबानी, अनंत अंबानी… प्योर सोल।' 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

इससे पहले गुरुवार रात को भी सलमान ने अनंत को 'सबसे निस्वार्थ और दयालु इंसान' बताते हुए उनके लिए एक इमोशनल नोट पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, 'सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं'।

 

सलमान खान और अंबानी परिवार का रिश्ता दशकों पुराना है, लेकिन अनंत के साथ सलमान की बॉन्डिंग खास तौर पर चर्चा में रहती है। चाहे वह अनंत की प्री-वेडिंग के दौरान स्टेज पर सलमान का डांस हो या फिर गणेश चतुर्थी के मौके पर एंटीलिया में उनका साथ दिखना।

 

अनंत के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रणवीर सिंह ने अनंत के साथ एक 'गोफी' फोटो शेयर की और उन्हें 'भाई' कहकर विश किया। संजय दत्त ने अनंत के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे प्यारा भाई बताया। 

 

सिर्फ जश्न नहीं, समाज सेवा भी

अंबानी परिवार अपनी भव्यता के साथ-साथ परोपकार के लिए भी जाना जाता है। अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कई सामाजिक पहल की शुरुआत की। उन्होंने ओडिशा के किस (KISS) फाउंडेशन के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और रोजगार के अवसरों की घोषणा की। इसके अलावा सोमनाथ मंदिर में 26 लाख तीर्थयात्रियों के लिए साल भर 'भोजन प्रसाद सेवा' का संकल्प लिया। जामनगर और सालंगपुर में नई गौशालाओं के निर्माण की योजना भी जन्मदिन के विशेष उपहार के रूप में पेश की गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments