HomeSportT20 World Cup 2026 BCCI Vs Bangladesh (BCB) controversy ICC Kolkata Knight...

T20 World Cup 2026 BCCI Vs Bangladesh (BCB) controversy ICC Kolkata Knight Riders to release Mustafizur Rahman India | बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे वर्ल्ड कप मुकाबले: ICC ने वेन्यू बदलने की मांग खारिज की, नहीं खेले तो पॉइंट्स कटेंगे

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup 2026 BCCI Vs Bangladesh (BCB) Controversy ICC Kolkata Knight Riders To Release Mustafizur Rahman India

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना कर दिया था। - Dainik Bhaskar

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना कर दिया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू बदलने की मांग को खारिज कर दिया है। ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, नहीं तो उसे अपने अंक गंवाने पड़ेंगे।

BCB ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था और ICC से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की अपील की थी।

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को ICC अध्यक्ष जय शाह और कुछ अन्य अधिकारी मुंबई में मौजूद थे। उन्होंने पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों से चर्चा की और उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बातचीत की।

ICC ने साफतौर पर कहा कि वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और बांग्लादेश को भारत में ही वर्ल्ड कप के मैच खेलने होंगे, नहीं तो उसे अंक गंवाने होंगे।

मुस्तफिजुर रहमान ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आखिरी बार IPL खेला था। 2025 में मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था।

मुस्तफिजुर रहमान ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आखिरी बार IPL खेला था। 2025 में मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था।

क्या है पूरा विवाद? 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 6 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर मुस्तफिजुर रहमान को हटाने की जानकारी दी।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर मुस्तफिजुर रहमान को हटाने की जानकारी दी।

बांग्लादेश ने IPL प्रसारण पर बैन लगाया

KKR से मुस्तफिजुर को रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार ने IPL के प्रसारण पर बैन लगा दिया। साथ ही भारत में वर्ल्ड कप मैच खेलने से भी इनकार कर दिया और ICC को वेन्यू बदलने के लिए ई-मेल भेजा।

ग्रुप-सी में है बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं। तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना है।

पाकिस्तान भी भारत में नहीं खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पहले से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करा चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक विवादों के कारण दोनों ही टीमें एक-दूसरे के देश में क्रिकेट नहीं खेलतीं।

भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में नहीं खेले थे। अब पाकिस्तान भी भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा। यहां तक कि भारत-पाकिस्तान मैच भी श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। अगर बांग्लादेश के मैच श्रीलंका शिफ्ट हुए तो ऐसा दूसरी टीम के साथ होगा, जो विवादों के कारण भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलने वाली।

____________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें

WPL सीजन-4 के बारे में सब कुछ:28 दिन में 22 मैच, मुंबई में MI-RCB के बीच ओपनिंग मुकाबला; 2 टीमों ने कप्तान बदले

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments