HomeBollywoodIndian Idol 3 winner Prashant Tamang passes away | इंडियन आइडल 3...

Indian Idol 3 winner Prashant Tamang passes away | इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन: सिंगर को हार्ट अटैक आया, फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले थे

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। - Dainik Bhaskar

प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था।

सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का रविवार को 43 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते नई दिल्ली में हुआ।

जनसत्ता के अनुसार, सिंगर को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के द्वारका स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रशांत टीवी शो इंडियन आइडल सीजन 3 जीतकर देशभर में मशहूर हुए थे। इसके अलावा, वह वेब सीरीज पाताल लोक के दूसरे पार्ट में भी नजर आए थे। इसके अलावा, वो सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में भी नजर आने वाले थे, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रशांत पाताल लोक के दूसरे पार्ट में डेनियल के रोल में भी नजर आए थे।

प्रशांत पाताल लोक के दूसरे पार्ट में डेनियल के रोल में भी नजर आए थे।

फिल्म गोरखा पल्टन से एक्टिंग की शुरुआत की थी

इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत तमांग ने अपना पहला एल्बम धन्यवाद रिलीज किया था। उन्होंने विदेशों में भी कई लाइव शो किए।

प्रशांत सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी थे। साल 2010 में उन्होंने नेपाली फिल्म गोरखा पल्टन से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह अंगालो यो माया को, किन माया मा, निशानी और लाडैन जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे।

बीजेपी सांसद ने दुख जताया

प्रशांत के निधन पर दुख जताते हुए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्टा ने कहा कि तमांग के जाने से गोरखा समुदाय और कला व संगीत की दुनिया को गहरा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि साल 2007 में इंडियन आइडल जीतना गोरखा समाज के लिए गर्व का पल था। इस जीत ने नेपाली संगीत को राष्ट्रीय पहचान दिलाई।

राजू बिष्टा 2024 के लोकसभा चुनावों में दूसरी बार दार्जिलिंग से सांसद चुने गए हैं।

राजू बिष्टा 2024 के लोकसभा चुनावों में दूसरी बार दार्जिलिंग से सांसद चुने गए हैं।

राजू बिष्टा ने यह भी कहा कि रियलिटी शो में तमांग का सफर दार्जिलिंग पहाड़ियों, तराई, डुआर्स, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट के लोगों को एक साथ जोड़ने वाला था। उन्होंने बताया कि इंडियन आइडल में हिस्सा लेने के समय तमांग वेस्ट बंगाल पुलिस ऑर्केस्ट्रा में सेवा दे रहे थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments