
फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने शनिवार रात अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। यह एक ग्रैंड सेलिब्रेशन था। यह पार्टी टिप्स फिल्म्स के 30 साल और टिप्स म्यूजिक के 45 साल पूरे होने का जश्न भी थी। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए। दोनों हाथ पकड़कर वेन्यू में एंट्री करते दिखे और पैपराजी को पोज भी दिए। इसके अलावा पार्टी में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, सिद्धांत चतुर्वेदी, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, सोनाली बेंद्रे और कई अन्य सितारे भी नजर आए। सोनू सूद, आयुष शर्मा, डिनो मोरिया, अमीषा पटेल, अमृता राव, डेविड धवन, आशुतोष गोवारिकर, मनीष पॉल, मुकेश छाबड़ा, ईशान खट्टर और रोहित सराफ भी इस खास पार्टी का हिस्सा बने।
Source link


