HomeGadgetsBase Model ₹9.99 Lakh, Petrol & Diesel Variants Costlier

Base Model ₹9.99 Lakh, Petrol & Diesel Variants Costlier

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Mahindra Thar Price Hike: Base Model ₹9.99 Lakh, Petrol & Diesel Variants Costlier

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी थार की कीमत ₹20,000 तक बढ़ा दी है। हालांकि, इसके एंट्री लेवल यानी बेस वैरिएंट (AXT डीजल 2WD) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है और यह अब भी ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर अवेलेबल है। बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

इस बदलाव के बाद, थार के टॉप-स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल (LXT डीजल 4WD AT) की कीमत ₹17.19 लाख तक पहुंच गई है। वहीं, पेट्रोल 2WD ऑटोमैटिक वैरिएंट अब ₹14.19 लाख का हो गया है। थार मुख्य रूप से दो ट्रिम्स- AXT और LXT में आती है, जिसमें 2-व्हील ड्राइव (2WD) और 4-व्हील ड्राइव (4WD) के ऑप्शन मिलते हैं।

महिंद्रा ने पिछले साल अक्टूबर में इसका फेसलिफ्ट लॉन्च किया था। SUV का लुक और डिजाइन पहले की तरह ही है, लेकिन कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स किए गए हैं।

फीचर लिस्ट पहले से लंबी है और केबिन में कई अपग्रेड्स हैं, जिसमें नया टच स्क्रीन और स्टीयरिंग व्हील शामिल है। इसके अलावा सेफ्टी के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सॉफ्ट-टॉप को हटा दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments