
हरियाणा के हिसार की रहने वाली इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा उत्तराखंड के अल्मोड़ा में टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों से भिड़ गईं। आरोप है कि स्वीटी बूरा जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार थीं, उससे शराब की बोतलें सड़क पर फेंकी गईं। जब टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो गाड़ी में सवार युवतियों ने पुलिस में होने की धमकी दी। इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्वीटी बूरा लोगों से उलझती हुई दिख रही हैं। एक वीडियो में स्वीटी व्यक्ति को थप्पड़ मारते और व्यक्ति का फोन भी झटकती दिखीं। जब इस मामले में दैनिक भास्कर एप की टीम ने स्वीटी बूरा से बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे उस वीडियो के बारे में नहीं पता। जब उनसे पूछा गया कि आप अभी कहां हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे नहीं पता कि मैं कहां हूं। वीडियो में स्वीटी बूरा की बहन सीवी बूरा भी दिखाई दे रही हैं। सीवी बूरा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो में वही फॉर्च्यूनर गाड़ी भी दिख रही है। अब हंगामे की तस्वीरें देखिए… 3 पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला… इस घटना से जुड़े 3 वीडियो सामने आए… पहला वीडियो: थप्पड़ जड़ने के बाद बीच-बचाव
36 सेकेंड के पहले वीडियो में स्वीटी बूरी और उनकी बहन सीवी बूरी दिखाई दे रही हैं। इसमें स्वीटी एक व्यक्ति से बहस करती नजर आ रही हैं। व्यक्ति सीवी को कुछ कहता है, तभी वह उसका हाथ झटक देती है। इसके बाद स्वीटी व्यक्ति का हाथ पकड़कर उसे पीछे धकेलती दिखाई दे रही है। आगे स्वीटी व्यक्ति को उंगली दिखाकर चेतावनी देती है। इसके बाद दोनों बीच कुछ सेकेंड तक बहस होती है। तभी स्वीटी अचानक व्यक्ति को एक थप्पड़ जड़ देती हैं। इसके बाद गाड़ी में सवार एक युवक और पास में खड़ा एक पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने लगता है। दूसरा वीडियो: स्वीटी ने मोबाइल झटका
16 सेकेंड के दूसरे वीडियो में एक युवक इस घटना की वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है। स्वीटी उसका मोबाइल छीनने लगती है। वीडियो में पीछे से आवाज आ रही है, क्यों बदतमीजी कर रहा है। आप कूड़ा उठाओ, आराम से बोल, आराम से बोल। तभी एक युवक बोल रहा है- लेडीज है तो कुछ नहीं बोल रहा इसको, देख लो इसे।
Source link


