Mandi Bhav 29 January 2026: कृषि उपज मंडियों में नरमा, चना, गेहूँ, सरसों और मूंग के भाव मजबूत रहे। मंडी जानकारों के अनुसार सीमित आवक और मांग के चलते बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। जाने सभी मंडियों का रेट
नरमा-ग्वार‑चना में तेजी या मंदी, जानिए किस मंडी में मिले सबसे ऊंचे भाव
Mandi Bhav Update: किसान साथियों! आज गुरुवार को मंडी जानकारों के अनुसार 29 जनवरी 2026 को कृषि जिंस बाजार में मिला‑जुला रुख देखने को मिला, लेकिन चुनिंदा फसलों में मजबूती साफ नजर आई। नरमा, ग्वार, चना, गेहूँ, सरसों और मूंग फसलों में आज कुछ खास मंडियां ट्रेड का केंद्र रही। आज के नरमा (Cotton) के अधिकतम भाव की बात करें तो राजस्थान की विजयनगर मंडी में ₹7851 का दर्ज किया गया । व्यापारी बताते हैं कि मिलों और जिनिंग यूनिट्स की मांग बनी रहने से फ़िलहाल पिछले कुछ दिनों नरमा में भाव टिके हुए हैं।
वहीं अगर ग्वार के अधिकतम भाव की बात करें तो आज हरियाणा की आदमपुर मंडी में ₹5449 का दर्ज किया गया। मंडी विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक खपत और निर्यात मांग के कारण ग्वार के भाव में गिरावट सीमित रही। हालांकि पिछले कुछ दिनों से ग्वार में गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि आज चना का टॉप भाव मध्य प्रदेश की पिपरिया मंडी में ₹5715 का रहा, जिससे यह साफ है कि दाल मिलों की खरीद अभी बाजार को सहारा दे रही है।
गेहूँ में आज सबसे ऊंचा भाव बीकानेर मंडी में ₹2750 रहा। देश की अन्य सभी प्रमुख मंडियों के आज के गेहूँ के ताज़ा भाव की रिपोर्ट आप यहाँ देख सकते है । सरसों के भावों में मजबूती आदमपुर मंडी में ₹6975 तक देखने को मिली। तेल मिलों की मांग और सीमित स्टॉक सरसों को सहारा दे रहे हैं।
मूंग की बात करें तो आज का टॉप भाव बीकानेर मंडी में ₹7850 दर्ज किया गया। मंडी जानकारों के अनुसार मूंग में तेजी का मुख्य कारण सीमित आवक और दाल उद्योग की लगातार खरीद है। व्यापारी मानते हैं कि जब तक नई फसल की स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आती, तब तक मूंग में नरमी की उम्मीद कम है।
कुल मिलाकर आज का बाजार किसानों के लिए संतोषजनक रहा। व्यापारी वर्ग सतर्क खरीद के साथ आगे की रणनीति बना रहा है, जबकि किसान अच्छी क्वालिटी की उपज को सही समय पर बेचने या रोकने के निर्णय में लगे हैं। आइए अब एक नज़र में देखें राजस्थान, हरियाणा व एमपी की कुछ चुनिंदा प्रमुख कृषि उपज मंडियों के ताज़ा बोली भाव…
नोहर मंडी भाव 29 जनवरी 2026
फसल
भाव (₹/क्विंटल)
चना
5050 – 5460
मूंग
4000 – 6500 – 7300
ग्वार
4000 – 5425
गेहूँ
2587
बाजरी
2055 – 2225
मेथी
5250
जौ
2125
ईसबगोल
11100
श्रीगंगानगर मंडी भाव
फसल
भाव
मूंग
5100 – 7400
नरमा
7200 – 7825
ग्वार
5215 – 5411
सरसों
6751 – 6882
गेहूँ
2618
विजय नगर मंडी
फसल
भाव
ग्वार
5350
नरमा
7000 – 7851
फलोदी मंडी भाव
फसल
भाव
मूंगफली खला
7000 – 7800
ग्वार
4800 – 5320
मोठ
4000 – 4600
जीरा
18000 – 22500
ईसबगोल
10000 – 13000
चना
5000 – 5300
बीकानेर अनाज मंडी (29‑01‑2026)
फसल
भाव
मूंगफली खळा
7300 – 7850
मूंगफली चुगा
6800 – 7600
गेहूँ
2400 – 2750
ग्वार
5200 – 5400
मोठ
4000 – 5101
मूंग
6000 – 7850
चना
5100 – 5550
रूसी चना
5000 – 5600
मेथी
5200 – 5600
ईसबगोल
11000 – 13300
जीरा
18500 – 22500
नोखा मंडी भाव
फसल
भाव
मूंगफली
6500 – 7500
ग्वार
5000 – 5400
मेथी
4800 – 5500
जीरा
17000 – 21800
ईसबगोल
10000 – 13800
मोठ
4100 – 5200
आदमपुर मंडी
फसल
भाव
सरसों
6975
चना
5455
ग्वार
5449
नरमा
7485
सिरसा मंडी (29‑01‑2026)
फसल
भाव
नरमा
6000 – 7788
कपास
7000 – 7451
गेहूँ
2400 – 2500
ऐलनाबाद मंडी
फसल
भाव
नरमा
6400 – 7700
ग्वार
5000 – 5375
सरसों
6500 – 6829
मूंग
4700 – 6100
बाजरी
1900 – 1946
पिपरिया मंडी (29‑01‑2026)
फसल
भाव
गेहूँ
2121 – 2531
चना
4100 – 5715
तुअर
4000 – 8450
मूंग
2500 – 7411
बरेली मंडी (29‑01‑2026)
फसल
भाव
गेहूँ
2350 – 2441
चना
5360 – 5526
तुअर
4505 – 8752
डिस्क्लेमर
यह मंडी भाव रिपोर्ट eMandi Rates सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। फसलों के भाव गुणवत्ता, आवक और स्थान के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी प्रकार का व्यापारिक निर्णय लेने से पहले स्थानीय मंडी या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।