HomeGadgetsRealme P4 Power Launched in India with 10001mAh Battery, 50MP Camera

Realme P4 Power Launched in India with 10001mAh Battery, 50MP Camera

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी P-सीरीज का नया स्मार्टफोन रियलमी P4 पॉवर लॉन्च कर दिया है। यह फोन भारत में अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। इसमें 10001mAh की बैटरी दी गई है।

फुल चार्ज के बाद 21 घंटे तक चलने वाले मोबाइल में 50 मेगापिक्सल कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली टच स्क्रीन मिलेगी। रियलमी P4 पावर को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपए है। फोन की सेल 5 फरवरी से शुरू होगी और लॉन्च ऑफर में 2,000 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।

रियलमी P4 पावर: वैरिएंट वाइस प्राइस

वैरिएंट कीमत
8GB रैम + 128GB स्टोरेज ₹25,999
8GB रैम + 256GB स्टोरेज ₹27,999
12GB रैम + 256GB स्टोरेज ₹30,999

डिजाइन: 4D कर्व्ड डिस्प्ले और IP69 सेफ्टी रेटिंग

बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने इसके डिजाइन को मॉडर्न रखने की कोशिश की है।

  • फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और गहरे पानी के साथ-साथ तेज प्रेशर वाली पानी की बौछारों से भी बचाता है।
  • फ्रंट में 4D कर्व+ स्क्रीन दी गई है, जिसके बेजल्स बहुत कम हैं। इसमें सेंटर पंच-होल कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
  • रियर में प्रीमियम फिनिश दी गई है, जिससे हाथ में अच्छी ग्रिप मिलती है। नीचे की तरफ टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।
  • बड़ी बैटरी की वजह से इसका वजन सामान्य फोन्स से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन इसका वेट डिस्ट्रीब्यूशन बेहतर किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments