![]()
बांग्लादेश में पूर्व PM शेख हसीना की सरकार गिरने के 18 महीने बाद चुनाव होने वाले हैं। 12 फरवरी को वोटिंग होगी। ये चुनाव हिंदुओं पर लगातार हमलों और भारत विरोधी भावनाओं के साये में हो रहा है। लड़ाई इस्लामिक कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच है। बांग्लादेश का हाल बताने के लिए दैनिक भास्कर के रिपोर्टर वैभव पलनीटकर राजधानी ढाका में हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर ने इजराइल, लेबनान, सीरिया और नेपाल पहुंचकर कवरेज की है। कल, यानी 4 फरवरी से आपको मिलेंगी बांग्लादेश के ग्राउंड जीरो से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, कौन है सत्ता का दावेदार, अल्पसंख्यकों के हालात और सियासत के अहम किरदारों के इंटरव्यू। तो पढ़ते और देखते रहिए दैनिक भास्कर एप…
Source link


