HomeBollywoodRSS के कार्यक्रम में अक्षय कुमार-विक्की कौशल हुए शामिल:व्याख्यानमाला में मोहन भागवत...

RSS के कार्यक्रम में अक्षय कुमार-विक्की कौशल हुए शामिल:व्याख्यानमाला में मोहन भागवत बोले- सलमान के फैशन को कॉलेज स्टूडेंट्स कॉपी करते हैं


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS ने मुंबई में अपने 100 साल पूरे होने पर दो दिन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कई बड़े बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। कार्यक्रम के पहले दिन यानी शनिवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पहुंचे। उनके अलावा रणबीर कपूर, हेमा मालिनी, सुभाष घई, प्रसून जोशी, पूनम ढिल्लों और मोहित सूरी भी नजर आए। वहीं, कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी रविवार को अक्षय कुमार, करण जौहर, रवीना टंडन और विक्की कौशल समेत कई और सितारे शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे संस्कार और सही सोच को बढ़ावा देना जरूरी है। खासकर युवाओं के लिए अच्छे रोल मॉडल होना बहुत अहम है। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें

भागवत ने सलमान का जिक्र किया मोहन भागवत ने सलमान खान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के स्टूडेंट सलमान खान के फैशन को कॉपी करते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्यों, तो वे कहते हैं कि उन्हें नहीं पता, सलमान ऐसा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि समाज में अच्छे मूल्य फैशन बनने चाहिए। बता दें कि RSS का द्विदिवसीय कार्यक्रम (व्याख्यानमाला) 7 और 8 फरवरी 2026 को वर्ली के नेहरू सेंटर में हुआ। इसका विषय “संघ की सौ वर्षों की यात्रा -नए क्षितिज” था। कार्यक्रम में मोहन भागवत ने दोनों दिन संबोधन दिया। पहले दिन उन्होंने सांस्कृतिक एकता पर बात की और कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग एक साझा संस्कृति से जुड़े हैं। दूसरे दिन उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति और भारत में अवैध घुसपैठ जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। यह कार्यक्रम RSS की देशभर में चल रही शताब्दी व्याख्यानमाला का हिस्सा था, जो पहले दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में भी हो चुकी है। इसमें बॉलीवुड सितारों समेत अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 900 लोग मौजूद रहे।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments