HomeIndiaकौन था दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग लॉर्ड एल मेंचो? जिसे ढेर...

कौन था दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग लॉर्ड एल मेंचो? जिसे ढेर करने के लिए मेक्सिको को भेजनी पड़ी सेना


मेक्सिको के सबसे बड़े ड्रग ग्रुप जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के लीडर नेमोसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेंस उर्फ एल मेंचो को सैन्य ऑपरेशन में मार गिराया है. मेक्सिको की रक्षा मंत्रालय (SEDENA) ने रविवार यानी 23 फरवरी 2026 को इसकी आधिकारिक पुष्टि की. 59 साल के एल मेंचो की मौत ऑपरेशन के दौरान लगी चोटों से हुई, जब उन्हें इलाज के लिए हवाई जहाज से मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था.

कौन था कुख्यात अपराधी एल मेंचो?

दुनिया का सबसे कुख्यता ड्रग डीलर एल मेंचो कभी पुलिस अधिकारी रह चुका था, लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में उतर गया. उन्होंने CJNG को पिछले एक दशक में मेक्सिको का सबसे शक्तिशाली और क्रूर कार्टेल बना दिया. यह संगठन फेंटानिल, कोकीन और अन्य ड्रग्स की तस्करी में शामिल था, खासकर अमेरिका में.

अमेरिका ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड्स में गिना था और उनकी जानकारी के लिए 15 मिलियन डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) का इनाम रखा था. मेक्सिको ने भी 2018 में 17 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था.

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 2022 में उन पर फेंटानिल बनाने और अमेरिका भेजने का आरोप लगाया था. एल मेंचो 2015 से छिपा हुआ था और कई बार पकड़े जाने से बच गया था.

सैन्य ऑपरेशन 4 गैंगस्टर ढेर

यह ऑपरेशन पश्चिमी राज्य जलिस्को के टापालपा शहर में हुआ, जहां CJNG का गढ़ माना जाता है. सेना की स्पेशल फोर्स ने वहां छापेमारी की, जिसमें एल मेंचो को निशाना बनाया गया. ऑपरेशन के दौरान CJNG के कम से कम चार सदस्य मौके पर मारे गए, जबकि दो अन्य हवाई ट्रांसफर के दौरान मौत के शिकार हुए.

कुल मिलाकर सात कार्टेल सदस्य मारे गए, दो को गिरफ्तार किया गया और कई हथियार बरामद हुए, जिनमें हवाई जहाज गिराने वाले लॉन्चर और बख्तरबंद वाहन शामिल हैं. तीन सैनिक भी घायल हुए.

मेंचो की मौत के बाद गिरोह का इंतेकाम

एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही CJNG के सदस्यों ने बदला लेने की कोशिश की. जलिस्को, मिचोआकान, कोलिमा, ग्वेरेरो, अगुआस्कैलेंटेस, ग्वानाजुआतो, नायरित, जाकातेक्स और तमाउलिपास जैसे कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी.

कार्टेल के गुंडों ने सड़कों पर ब्लॉकेड लगाए, बसों और दुकानों में आग लगाई, वाहनों को जला दिया और सुरक्षा बलों पर हमले किए. मेक्सिको के कई इलाकों में तनाव बढ़ गया है.

राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने अभी सीधे पुष्टि से बचते हुए कहा कि सुरक्षा कैबिनेट इस पर जानकारी देगी. उन्होंने बाद में कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में हालात सामान्य हैं. अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी क्रिस्टोफर लैंडो ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह मेक्सिको, अमेरिका, लैटिन अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए बड़ी जीत है.

अमेरिकी खुफिया जानकारी से मेंचो का काम तमाम

मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने खुफिया जानकारी दी, जिससे यह ऑपरेशन सफल हुआ. अमेरिकी उत्तरी कमांड के तहत जॉइंट इंटरएजेंसी टास्क फोर्स-काउंटर कार्टेल ने मेक्सिको की सेना के साथ मिलकर काम किया.

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह पूरी तरह मैक्सिकन ऑपरेशन था, लेकिन अमेरिकी इंटेलिजेंस ने अहम मदद की. ट्रंप प्रशासन के दबाव में मेक्सिको ने कार्टेल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज की है.

यह घटना मेक्सिको की ड्रग वॉर में बड़ा मोड़ है. एल मेंचो की मौत से CJNG की कमान में बदलाव आ सकता है, लेकिन फिलहाल हिंसा से स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है. अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक जांच होगी.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments