HomeIndia'मुझे पत्नी से प्रेम नहीं हुआ', भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ बोले- जबरदस्ती हुई...

‘मुझे पत्नी से प्रेम नहीं हुआ’, भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ बोले- जबरदस्ती हुई शादी, बस फर्ज निभा रहा


भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं. उनकी शादी मंशा देवी के साथ हुई है. निरहुआ दो बेटों के पिता हैं. अब निरहुआ ने पत्नी और प्यार को लेकर बात की. 

निरहुआ ने किया शादी को लेकर रिएक्ट

Digital Commentary से बातचीत में निरहुआ ने अपनी शादी को लेकर बात कही. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने बेटों को कहा कि तुम लोग शादी भी अपनी मर्जी से करना. मेरे पेरेंट्स ने मेरी शादी जबरन करवा दी. मैं कहता रहा कि मुझे कुछ करने दीजिए. मुझे कुछ बनने दीजिए. तो उसका मलाल तो मुझे हो गया. जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्रेम करें. ये मेरे साथ नहीं हो पाया.’

आगे निरहुआ ने कहा, ‘मैंने अपने बच्चों को बताया कि मुझे उनकी मां से प्रेम नहीं हो पाया. ये मैंने अपनी पत्नी से भी कहा कि मुझे कभी उनसे प्रेम नहीं हुआ. हां वो फर्ज है कि मां-बाप ने शादी करवा दी तो वो फर्ज निभा रहा हूं. मुझे इस बात का गिल्ट भी होता है. इसीलिए मैं अपने बच्चों के साथ ये नहीं करूंगा. मैं उन्हें कभी नहीं कहूंगा कि तुम्हें ऐसे करना है. उनसे जबरदस्ती नहीं करूंगा.’ 

निरहुआ ने बताया कि उनके दो बेटे हैं और एक बेटा डायरेक्शन की पढ़ाई कर रहा है और दूसरे बेटे को एक्टिंग में दिलचस्पी है. वो एक्टिंग सीख रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले अपने बच्चों से पूछा कि आप किस फील्ड में जाना चाहते हैं. क्योंकि मैं उन पर कुछ भी थोपूंगा नहीं. तो बड़े बेटे ने कहा कि उन्हें डायरेक्शन करना है तो वो डायरेक्शन में चले गए. छोटे ने कहा कि मुझे एक्टर बनना है तो वो इस फील्ड में चले गए हैं. मैंने उनसे कहा कि तुम लोग प्रॉपर ट्रेनिंग लो. मुझे ये पता है कि आपको जो चीज पसंद है आप वो चीज करेंगे तो अच्छे से करेंगे.’





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments