HomeIndiaIndia-Bangladesh Relations: भारत नहीं इस मुस्लिम देश जाएंगे बांग्लादेश के नए पीएम...

India-Bangladesh Relations: भारत नहीं इस मुस्लिम देश जाएंगे बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान! पहली विदेश यात्रा के फैसले से हलचल


बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान जल्द ही अपनी पहली गैर-आधिकारिक विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. हालांकि, परंपरा के उलट उनकी पहली विदेश यात्रा भारत की बजाय सऊदी अरब होने की संभावना है. सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) नेतृत्व के करीबी सूत्रों के अनुसार, तारिक रहमान मक्का में उमराह अदा करने के लिए सऊदी अरब रवाना हो सकते हैं. हालांकि, तारिक रहमान ने हाल के बयानों में भारत के साथ सकारात्मक और करीबी संबंध बनाए रखने के संकेत भी दिए हैं. तारिक रहमान की संभावित सऊदी अरब यात्रा केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बांग्लादेश की नई विदेश नीति के संकेतों को समझने का अवसर भी है. इससे पहले Arab News की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के राजदूत रविवार (22 फरवरी 2026) को पीएम तारिक रहमान से मिलने पहुंचे थे.

भारत ने बांग्लादेश की नई सरकार के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई है. भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने रविवार (22 फरवरी 2026) को कहा कि नई दिल्ली ढाका के साथ आने वाले समय के लिए आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है. बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात के बाद वर्मा ने कहा, ‘हम बांग्लादेश की नई सरकार के साथ संवाद को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं.’ इस बैठक में विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद भी उपस्थित थीं. उच्चायुक्त ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया. उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद विदेश मंत्री और राज्य मंत्री के साथ यह उनकी पहली बैठक थी. वर्मा ने यह भी कहा कि भारत पारस्परिक हित और आपसी लाभ के आधार पर सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना चाहता है.

बांग्लादेश में BNP की 17 साल बाद सत्ता में वापसी

बीएनपी चेयरपर्सन और गठबंधन सरकार के प्रमुख तारिक रहमान ने 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. वह 17 वर्षों के निर्वासन के बाद 25 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश लौटे थे. 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाले बीएनपी गठबंधन ने जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को बड़े अंतर से हराया था.अब उनकी पहली विदेश यात्रा और भारत-बांग्लादेश संबंधों की दिशा पर क्षेत्रीय कूटनीति की नजरें टिकी हुई हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments