HomeIndiaWorld History Wars: कौन से हैं वो 10 देश जिन्होंने लड़ीं सबसे...

World History Wars: कौन से हैं वो 10 देश जिन्होंने लड़ीं सबसे ज्यादा जंग, क्या लिस्ट में भारत शामिल? जानें


इतिहास में कई ऐसे देश रहे हैं, जो बार-बार युद्धों में शामिल हुए. इन युद्धों का असर सिर्फ उन देशों पर ही नहीं पड़ा, बल्कि पूरी दुनिया की राजनीति और ताकत के संतुलन पर भी पड़ा. इन देशों के युद्धों के पीछे कई कारण रहे हैं, जैसे – जमीन की लड़ाई, सत्ता की चाह, धर्म से जुड़े विवाद, व्यापार और आपसी दुश्मनी. History collection की रिपोर्ट के मुताबिक यहां हम ऐसे 10 देशों के बारे में बता रहे हैं जो इतिहास में सबसे ज्यादा युद्धों में शामिल रहे हैं.

फ्रांस

फ्रांस ने 50 से ज्यादा बड़े युद्ध लड़े हैं. सौ साल का युद्ध, नेपोलियन युद्ध और पहला व दूसरा विश्व युद्ध इसमें शामिल हैं. फ्रांस यूरोप की राजनीति में हमेशा आगे रहा है और आज भी एक मजबूत सैन्य देश है.

यूनाइटेड किंगडम

ब्रिटेन ने यूरोप के साथ-साथ एशिया, अफ्रीका और अमेरिका में भी कई युद्ध लड़े. उसकी नौसेना बहुत ताकतवर थी और इसी वजह से वह लंबे समय तक दुनिया पर असर बनाए रहा.

रूस

रूस ने स्वीडन, पोलैंड, ओटोमन साम्राज्य और फ्रांस से कई युद्ध किए. दूसरे विश्व युद्ध में उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा. अफगानिस्तान और जापान के साथ युद्ध भी उसके इतिहास का हिस्सा हैं.

जर्मनी

जर्मनी ने तीस साल का युद्ध, फ्रेंको-प्रशियन युद्ध और दोनों विश्व युद्धों में भाग लिया. 20वीं सदी में उसकी सैन्य ताकत ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है.

ओटोमन साम्राज्य / तुर्की

ओटोमन साम्राज्य ने यूरोप, एशिया और अफ्रीका में कई युद्ध लड़े. रूस और फारस से इसके लंबे संघर्ष रहे. पहला विश्व युद्ध इसका बड़ा उदाहरण है.

चीन

चीन का इतिहास युद्धों से भरा है. मंगोल हमले, अफीम युद्ध और जापान से युद्ध इसके बड़े उदाहरण हैं. आज चीन अपनी सेना को और मजबूत बना रहा है. 20वीं सदी में गृहयुद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध ने आधुनिक चीन को आकार दिया है.

स्पेन

स्पेन ने यूरोप और अमेरिका में कई युद्ध लड़े. उसने समुद्र के रास्ते कई लड़ाइयां लड़ीं. बाद में उसकी ताकत धीरे-धीरे कम हो गई. स्पेनिश आर्माडा और अन्य समुद्री संघर्ष उसके इतिहास के महत्वपूर्ण हिस्से हैं.

इटली – प्राचीन रोम सहित

इटली की पहचान रोमन साम्राज्य से जुड़ी है, जिसने कई देशों पर जीत हासिल की. बाद में इटली दोनों विश्व युद्धों में शामिल रहा है.

अमेरिका

अमेरिका ने आजादी की लड़ाई, गृहयुद्ध, दोनों विश्व युद्ध, कोरिया और वियतनाम युद्ध लड़े. आज वह दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकतों में से एक है.

ऑस्ट्रिया-हंगरी

ऑस्ट्रिया-हंगरी यूरोप की बड़ी ताकतों में गिने जाते थे. इन देशों ने कई बड़े युद्धों में हिस्सा लिया है. ओटोमन साम्राज्य के साथ लंबे समय तक लड़ाइयां लड़ी गई है. नेपोलियन युद्धों में भाग लिया और पहले विश्व युद्ध में इनकी अहम भूमिका रही. इसी कारण ऑस्ट्रिया यूरोप की राजनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना है. हालांकि, सबसे ज्यादा युद्ध लड़ने वाले देशों की टॉप 10 की सूची में भारत का नाम शामिल नहीं है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments