HomeIndiaAnupama Spoiler: पराग पर लगेगा धोखाधड़ी का आरोप, गौतम और माही मनाएंगे...

Anupama Spoiler: पराग पर लगेगा धोखाधड़ी का आरोप, गौतम और माही मनाएंगे जीत का जश्न


रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है. टीना और अर्जुन तो अनुपमा के लिए सिरदर्द बन गए हैं. हालांकि, टीना को अब अनुपमा की सच्चाई के बारे में पता चल चुका है. ऐसे में टीना और अनुपमा के बीच खूब झगड़ा होता है.

उसके बाद शो की कहानी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि टीना और अर्जुन को अनुपमा खूब जलील करती है. वो कहती है कि दोनों को जेल भेजकर ही रहेगी. इस बात को सुनने के बाद टीना और अर्जुन डर जाते हैं.

टीना और अर्जुन बनाएंगे पेरेंट्स को बेवकूफ

उसके बाद अनुपमा को टीना बाहरवाली कहेगी. ऐसे में अनुपमा कहती है कि तुम दोनों अपनी गलतियां छिपा रहे हो. उसके बाद पुलिस के डर से टीना और अर्जुन अपने पेरेंट्स को बेवकूफ बनाने वाले हैं. वो कहेंगे कि अपने पेरेंट्स का ध्यान रखेंगे.

दूसरी तरफ चोरी होने के बाद पराग गुस्सा हो जाएगा. वो राही और प्रेम से पूछताछ करने वाला है. ऐसे में राही को माही और गौतम पर शक होगा. इधर, टीना और अर्जुन खुद को बचाने के लिए अपने पेरेंट्स के आगे गिड़गिड़ाएंगे. इस दौरानअर्जुन ये भी कहता है कि वो अपने ऑफिस का गुस्सा पेरेंट्स पर निकाला करता था.

इस बात को सुनकर अनुपमा का गुस्सा और बढ़ जाएगा. उसके बाद टीना और अर्जुन को गुस्से में अनुपमा घर से बाहर कर देगी. टीना और अर्जुन को सबक सिखाने के बाद अनुपमा और बापूजी अहमदाबाद वापस जाने की प्लानिंग करेंगे. इधर कोठारी हाउस में काफी हंगामा मचने वाला है.

क्योंकि, पराग पर धोखाधड़ी का आरोप लगने वाला है. लोग उसके घर तक पहुंचकर उसकी बेइज्जती करने वाले हैं. सबको माही और गौतम पर ही शक होगा. ऐसे में गौतम कहता है कि शक है तो प्रूफ करके दिखाओ. जल्द ही कोठारी हाउस में पुलिस आएगी.

ये भी पढ़ें:-‘अभी भी ICU में हैं सलमान खान के पिता सलीम खान’, आमिर खान ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- ‘हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो…’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments