HomeIndia'जिंदा रहना है तो तुरंत निकल जाओ', जंग के बीच मिडिल ईस्ट...

‘जिंदा रहना है तो तुरंत निकल जाओ’, जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी


अमेरिका और इजरायल की ईरान पर स्ट्राइक्स के बाद अब हालात इतने खतरनाक हो गए हैं कि अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने मिडिल ईस्ट के 14 देशों से अपने नागरिकों को ‘तुरंत निकल जाओ’ का अलर्ट जारी कर दिया है. असिस्टेंट सेक्रेटरी फॉर कंसुलर अफेयर्स मोरा नामदार ने X पर पोस्ट किया कि ‘सीरियस सेफ्टी रिस्क्स’ की वजह से अमेरिकी नागरिक कमर्शियल फ्लाइट्स या किसी भी उपलब्ध तरीके से तुरंत वहां से डिपार्ट कर लें. ये अलर्ट ऐसे समय आया है जब ईरान ने गल्फ देशों में अमेरिकी दूतावासों और बेस पर ड्रोन और मिसाइल अटैक तेज कर दिए हैं.

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला

सबसे ताजा घटना सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई, जहां अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन्स ने हमला किया. सऊदी डिफेंस मिनिस्ट्री ने कन्फर्म किया कि इससे इमारत में छोटी आग लगी और कुछ मटेरियल डैमेज हुआ, लेकिन कोई मौत या गंभीर चोट नहीं आई. दूतावास ने रियाद, जेद्दा और धहरान में अमेरिकियों को ‘शेल्टर इन प्लेस’ यानी घर में रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी है. दूतावास जाने से मना किया गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो में आग और धुआं दिख रहा है, जिससे पूरा इलाका डर के मारे हिल गया.

14 मिडिल ईस्ट देशों से निकलने की चेतावनी

14 देशों से अमेरिकी नागरिकों को तुरंत निकलने को कहा गया है, जिनमें बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इजरायल, वेस्ट बैंक और गाजा, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और यमन शामिल हैं. स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि ये रिस्क बहुत गंभीर है और कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन से निकलें. कई एयरपोर्ट बंद हैं, फ्लाइट्स कैंसल हो रही हैं, लेकिन जो उपलब्ध हैं, उनका इस्तेमाल करें. मदद के लिए हेल्पलाइन +1-202-501-4444 (विदेश से) या +1-888-407-4747 (अमेरिका से) पर कॉल करें और STEP.gov पर रजिस्टर करें.

अमेरिका ने इमरजेंसी टास्क फोर्स एक्टिवेट की है ताकि अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके. लेकिन अभी ज्यादातर कमर्शियल फ्लाइट्स पर निर्भर हैं. अगर आप या कोई जानने वाला वहां है, तो तुरंत स्टेट डिपार्टमेंट की वेबसाइट चेक करें और निकलने की कोशिश करें.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments