HomeIndiaटेक्सास गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा की मौत, कौन थीं सविता...

टेक्सास गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा की मौत, कौन थीं सविता शान, जिन्हें प्रोफेसर ने बताया सुपरस्टार?


टेक्सास में हुई गोलीबारी में मृतकों में एक भारतीय मूल की अमेरिकन छात्र भी शामिल थीं. मृतक छात्रा का नाम सविता शान है. सामूहिक रूप से हुई गोलीबारी की घटना रविवार को सुबह हुई थी. जब एक बंदूकधारी ने ऑस्टिन के वेस्ट सिक्स्थ स्ट्रीट पर स्थित बुफोर्ड के बैकयार्ड बीयर गार्डन को निशाना बनाया.

हमलावर की पहचान नडियागा डायग्ने के रूप में हुई है. उसकी उम्र 53 साल है. पुलिस ने उसे मौके पर ही मार गिराया था. मरने वालों में सविता शान (21), राइडर हैरिंगटन (19) और जॉर्ज पेडरसन (30) शामिल हैं. इनमें 14 लोग घायल हुए हैं. इस पूरे मामले की जांच FBI के हवाले है. अधिकारी वीडियो फुटेज के आधार पर घटना से जुड़े सबूतों की जांच कर रहे हैं. घटना के दौरान मौजूद 150 लोगों के इंटरव्यू भी लिए जा रहे हैं. हमलावर की स्वेटशर्ट पर प्रॉपर्टी ऑफ अल्लाह लिखा हुआ था. साथ ही उसका रंग ईरानी झंडे की डिजाइन का था.

कौन थीं सविता शान?
भारतीय मूल की मृतक छात्रा का नाम सविता शनमुगसुंदरम बताया जा रहा है. वह यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट ऑस्टिन में इंडियन अमेरिकन ऑनर्स की छात्रा रह चुकी है. इसके अलावा उन्होंने मैककॉम्बस स्कूल ऑफ बिजनेस और कॉलेज ऑफ लिबरल आर्ट्स में सीनियर डुअल डिग्री ली है. इसके अलावा मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स और इकोनॉमिक्स कोर्स की पढ़ाई कर रही थी. सविता के प्रोफेसर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक सुपरस्टार स्टूडेंट बताया है. वह मई 2026 में ग्रेजुएट होने वाली थीं. उन्होंने एक बड़ी प्रोफेशनल सर्विस फर्म में नौकरी हासिल कर ली थी.  

सविता के प्रोफेसर ने श्रद्धांजलि देते हुए बताया सुपरस्टार स्टूडेंट
सविता को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी मैककॉम्बस स्कूल ऑफ बिजनेस की असिस्टेंट प्रोफेसर रस फिनी ने एक्स सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, सविता यूटी ऑस्टिन मोककॉम्बस स्कूल ऑफ बिजनेस में हमारी सुपरस्टार स्टूडेंट में से एक थी. वह इस मई ग्रेजुएट होने वाली थीं. साथ ही एक बड़ी प्रोफेशनल सर्विस फर्म में अपना करियर शुरू करने वाली थीं. वह ऑनर्स के साथ डबल मेजर कर रहीं थी. वह क्लासरूम में एक रोशनी की तरह थीं. उन्हें खोना बहुत दुखद है.

प्रोफेसर ने बताया कि वह कैंपस लाइफ में बहुत एक्टिव थीं. साथ ही इंडियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव बोर्ड में काम करती थीं. ऑस्टिन तमिल संगम के लिए वॉलंटियर करती थी. यूटी ऑस्टिन के अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि वह एक प्यार करने वाले माता पिता की संतान थीं. कई लोगों की वफादार दोस्त और दुनिया को बदलने की तैयारी कर रहीं एक लॉन्गहॉर्न की तरह थीं.

यह भी पढ़ें : Israel US Iran War Live: इजरायल का बड़ा हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर चुनने के लिए हो रही थी वोटिंग, वहीं दागी मिसाइल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments